फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 21 people named in case of illegal felling of trees in Kanasar range of Chakrata

Uttarakhand: पेड़ों के अवैध कटान में 21 लोग नामजद, आरोपियों में प्रधानाचार्य, प्रधान और एडीओ भी शामिल

Sun, 27 Aug 2023 08:08 AM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो/संवाद देहरादून/कालसी।
अमर उजाला ब्यूरो/संवाद देहरादून/कालसी। Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 27 Aug 2023 08:08 AM IST
सार

जांच अधिकारी मुकुल कुमार ने सभी आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज में देवदार और कैल जैसे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन
Uttarakhand News 21 people named in case of illegal felling of trees in Kanasar range of Chakrata
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद

विस्तार

चकराता के कनासर रेंज में पेड़ों के अवैध काटन के मामले मेंं वन विभाग ने आरोपियों के नाम का खुलासा किया है। वन विभाग की ओर से जारी वन अपराध पत्र में प्रधानाचार्य, प्रधान और सहायक विकास अधिकारी समेत 17 लोगों को 21 मुकदमों में आरोपी बनाया गया है। इनमें से कुछ लोगों के खिलाफ दो-दो जुर्म काटे गए हैं।

विज्ञापन

मामले की जांच सहायक वन संरक्षण को सौंपी गई है। जांच अधिकारी मुकुल कुमार ने सभी आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए सात दिन का समय दिया है। इसके बाद कुर्की की कार्रवाई शुरू की जाएगी। चकराता वन प्रभाग की कनासर रेंज में देवदार और कैल जैसे पेड़ों के अवैध कटान के मामले में कार्रवाई जारी है।

विज्ञापन

रेंज अधिकारी और पांच वन कर्मियों के निलंबन के बाद वन विभाग ने आरोपियों पर भी कार्रवाई शुरू की है। वन विभाग ने भारतीय वन अधिनियम के तहत 17 आरोपियों के खिलाफ वन अपराध पत्र जारी किया है। शनिवार को उप वन प्रभागीय और जांच अधिकारी मुकुल कुमार ने 17 आरोपियों को अपना पक्ष रखने के लिए नोटिस जारी किए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

विधिक कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी

आरोपियों को सात दिन के भीतर सुबह 10 बजे से शाम चार बजे के बीच उप प्रभागीय वनाधिकारी कार्यालय पहुंचकर अपना पक्ष रखने के लिए कहा गया है। वहीं, निर्धारित समयावधि में प्रस्तुत न होने पर न्यायालय में विधिक कार्रवाई शुरू करने की चेतावनी दी है। इस संबंध में डीएफओ कल्याणी की ओर से सार्वजनिक सूचना भी प्रकाशित कराई गई है।

ये भी पढ़ें...Tehri : घर के आंगन में खेल रहे तीन साल के मासूम बच्चे को गुलदार ने मार डाला, गांव में मचा कोहराम

इन आरोपियों को जारी किया नोटिस

केशर सिंह चौहान, प्रधानाचार्य, राजकीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय, रजाणू, हरिराम, ग्राम रजाणू, चंदिया, ग्राम मशक, सरदार सिंह, ग्राम मशक, सैन सिंह, ग्राम मशक, महाबीर सिंह, ग्राम मशक, साधु सिंह, ग्राम मशक, जीत सिंह, ग्राम मशक, सुरजन सिंह, ग्राम मशक, फते सिंह, ग्राम मशक, देय सिंह, ग्राम प्रधान, मशक, राजेश नेगी, सहायक विकास अधिकारी, चकराता, पूरण सिंह, ग्राम हरताड़, केशर सिंह, ग्राम मशक, लेखराज सिंह, ग्राम मशक, बिजन सिंह, ग्राम मशक, फकीरा, ग्राम मशक आदि के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed