{"_id":"6434314d0ddaffbb3904c693","slug":"uttarakhand-news-183-hectares-of-forest-burned-in-120-incidents-of-forest-fire-so-far-2023-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand Forest Fire: अब तक वनाग्नि की 120 घटनाओं में जल गया 183 हेक्टेयर जंगल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand Forest Fire: अब तक वनाग्नि की 120 घटनाओं में जल गया 183 हेक्टेयर जंगल
Mon, 10 Apr 2023 09:26 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Mon, 10 Apr 2023 09:26 PM IST
सार
Uttarakhand Forest Fire Update: गढ़वाल में अब तक 62 घटनाओं में 91.53 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि कुमाऊं में 44 घटनाओं में 55.30 हेक्टेयर और वन्यजीव विहारों में 14 घटनाओं में 36.52 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।
विज्ञापन
उत्तराखंड के जंगल में आग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तराखंड में इस सीजन में वनाग्नि की एक 120 घटनाओं में अब तक 183.35 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। सोमवार का दिन राहत भरा रहा। मात्र एक घटना गढ़वाल में दर्ज की गई। इसमें आरक्षित वन क्षेत्र में 0.5 हेक्टेयर जंगल जला है, जिसमें 1500 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
Gangotri-Yamunotri Highway: धरासू बैंड के पास अगले तीन दिन बंद रहेगा यातायात, केवल इस समय होगी आवाजाही
विज्ञापन
गढ़वाल में अब तक 62 घटनाओं में 91.53 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि कुमाऊं में 44 घटनाओं में 55.30 हेक्टेयर और वन्यजीव विहारों में 14 घटनाओं में 36.52 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसमें अब तक करीब छह लाख 30 हजार 221 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है।
विज्ञापन
सभी प्रभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश
मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि मौसम के बदलते रुख के साथ तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। इससे वनों में आग की घटनाएं बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए सभी प्रभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।