फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: 183 hectares of forest burned in 120 incidents of forest fire so far

Uttarakhand Forest Fire: अब तक वनाग्नि की 120 घटनाओं में जल गया 183 हेक्टेयर जंगल

Mon, 10 Apr 2023 09:26 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 10 Apr 2023 09:26 PM IST
सार

Uttarakhand Forest Fire Update: गढ़वाल में अब तक 62 घटनाओं में 91.53 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि कुमाऊं में 44 घटनाओं में 55.30 हेक्टेयर और वन्यजीव विहारों में 14 घटनाओं में 36.52 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है।

विज्ञापन
Uttarakhand News: 183 hectares of forest burned in 120 incidents of forest fire so far
उत्तराखंड के जंगल में आग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में इस सीजन में वनाग्नि की एक 120 घटनाओं में अब तक 183.35 हेक्टेयर वन क्षेत्र को नुकसान पहुंचा है। सोमवार का दिन राहत भरा रहा। मात्र एक घटना गढ़वाल में दर्ज की गई। इसमें आरक्षित वन क्षेत्र में 0.5 हेक्टेयर जंगल जला है, जिसमें 1500 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है।

विज्ञापन


Gangotri-Yamunotri Highway: धरासू बैंड के पास अगले तीन दिन बंद रहेगा यातायात, केवल इस समय होगी आवाजाही
विज्ञापन


गढ़वाल में अब तक 62 घटनाओं में 91.53 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। जबकि कुमाऊं में 44 घटनाओं में 55.30 हेक्टेयर और वन्यजीव विहारों में 14 घटनाओं में 36.52 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित हुआ है। इसमें अब तक करीब छह लाख 30 हजार 221 रुपये की आर्थिक क्षति का आकलन किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सभी प्रभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश

मुख्य वन संरक्षक, वनाग्नि एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने बताया कि मौसम के बदलते रुख के साथ तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। इससे वनों में आग की घटनाएं बढ़ने का खतरा बढ़ जाता है। इसके लिए सभी प्रभागों को अलर्ट पर रहने के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed