फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand State establishment Silver Jubilee year migrant people will gather at Doon University on 5th

Dehradun: राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष; पांच को दून विवि में जुटेंगे प्रवासी उत्तराखंडी, सीएम करेंगे संवाद

Fri, 24 Oct 2025 01:13 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Fri, 24 Oct 2025 01:13 PM IST
सार

 राज्य स्थापना का रजत जयंती वर्ष मनाने के लिए सरकार की तैयारी जोरों पर हैं।  प्रदेश में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के आयोजन का सिलसिला शुरू हुआ है। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु ने बताया कि पांच नवंबर को दून विवि के नित्यानंद ऑडिटोरियम में इस सम्मेलन की शुरुआत सुबह दस बजे से होगी।

विज्ञापन
Uttarakhand State establishment Silver Jubilee year migrant people will gather at Doon University on 5th
सीएम धामी - फोटो : ANI

विस्तार

राज्य स्थापना के रजत जयंती वर्ष पर दूसरा प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन पांच नवंबर को दून विश्वविद्यालय में होगा। इस एक दिवसीय सम्मेलन में प्रवासी उत्तराखंड की 25 वर्षों की यात्रा को अपने नजरिये से रखेंगे। सीएम पुष्कर सिंह धामी सीधे उनसे संवाद करेंगे।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर प्रदेश में प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन के आयोजन का सिलसिला शुरू हुआ है। प्रमुख सचिव मुख्यमंत्री आरके सुधांशु ने बताया कि पांच नवंबर को दून विवि के नित्यानंद ऑडिटोरियम में इस सम्मेलन की शुरुआत सुबह दस बजे से होगी।
विज्ञापन


सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। सम्मेलन दो सत्रों में आयोजित किया जाएगा। पहला सत्र पर्यावरण से संबंधित रहेगा, जिसके लिए वन विभाग के पीसीसीएफ एसपी सुबुद्धि को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरा सत्र, स्वास्थ्य, शिक्षा, महिला सशक्तिकरण से संबंधित रहेगा, जिसके लिए दून विश्वविद्यालय की कुलपति प्रो सुरेखा डंगवाल को नोडल अधिकारी बनाया गया है।प्रमुख सचिव ने बताया कि सम्मेलन के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी प्रवासी उत्तराखंडियों से सीधा संवाद भी करेंगे।


ये भी पढ़ें...Dehradun: युवक ने खुद को लगाया जहर का इंजेक्शन, सुसाइड नोट में लिखा...पासवर्ड, माफी और पिता के नाम भावुक संदेश

संवाद का यह कार्यक्रम करीब एक घंटे का होगा। अभी तक इस आयोजन का हिस्सा बनने के लिए उत्तर प्रदेश, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, झारखंड आदि प्रदेशों से 200 लोगों ने पंजीकरण करा लिया है। सम्मेलन के पश्चात शाम को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी दून विश्वविद्यालय में किया जाएगा। 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed