फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News 10 tunnel parking in six districts will make journeys easier for travellers

Uttarakhand: छह जिलों में 10 टनल पार्किंग से यात्रियों की राह होगी आसान, चिह्नित हो चुकी जगह

Wed, 12 Jun 2024 10:30 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Wed, 12 Jun 2024 10:30 PM IST
सार

राज्य में वाहन पार्किंग की समस्या के निराकरण को 169 स्थानों पर पार्किंग निर्माण के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं।

विज्ञापन
Uttarakhand News 10 tunnel parking in six districts will make journeys easier for travellers
कार पार्किंग - फोटो : Freepik

विस्तार

उत्तराखंड में यातायात व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार छह जिलों में 10 टनल पार्किंग बना रही है। शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने बताया कि प्रदेशभर में 16510 वाहन क्षमता की 169 पार्किंग के लिए स्थान चिह्नित कर लिए गए हैं।

विज्ञापन


बुधवार को मंत्री अग्रवाल ने बताया कि राज्य में वाहन पार्किंग की समस्या के निराकरण को 169 स्थानों पर पार्किंग निर्माण के लिए स्थान चिह्नित किए गए हैं। बताया कि इन परियोजनाओं में 57 स्थानों पर सरफेस पार्किंग, 93 में मल्टीलेवल कार पार्किंग, नौ में ऑटोमेटेड कार पार्किंग और 10 में टनल कार पार्किंग परियोजनाएं प्रस्तावित हैं। हरिद्वार में पांच, चमोली में दो, नैनीताल में एक और पिथौरागढ़ में एक ऑटोमेटेड कार पार्किंग बनाई जाएगी।
विज्ञापन


Uttarakhand: श्रीनगर मेडिकल कॉलेज को हाईटेक वायरोलॉजी लैब की सौगात, स्वास्थ्य मंत्री ने किया शुभारंभ
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य में पहली बार टनल पार्किंग बनाने का काम किया जा रहा है। टिहरी में तीन, नैनीताल में दो, उत्तरकाशी में दो, रुद्रप्रयाग में एक, बागेश्वर में एक और पौड़ी में एक टनल पार्किंग बनाई जाएगी। अभी तक 22 पार्किंग परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं। मंत्री अग्रवाल ने बताया कि 169 में से 148 परियोजनाओं में धनराशि अवमुक्त कर कार्य प्रारंभ कराया जा चुका है। शेष पार्किंग परियोजनाओं का काम दिसंबर तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed