{"_id":"61c6c9d3b59c9c21f70f0d39","slug":"uttarakhand-news-10-ips-dpc-promotion-done","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: 10 आईपीएस की शासन में हुई डीपीसी, गुंज्याल व सिन्हा बने एडीजी और निवेदिता डीआईजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: 10 आईपीएस की शासन में हुई डीपीसी, गुंज्याल व सिन्हा बने एडीजी और निवेदिता डीआईजी
Sat, 25 Dec 2021 01:24 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:24 PM IST
सार
आईजी अमित सिन्हा, संजय गुंज्याल और वी मुरुगेशन अब अपर पुलिस महानिदेशक यानी एडीजी बन गए हैं। इनके अलावा दो डीआईजी और तीन एसएसपी स्तर के अधिकारियों के प्रमोशन हुए हैं।
विज्ञापन
भारतीय पुलिस सेवा
- फोटो : Shutterstock/File
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शासन में शुक्रवार को 10 आईपीएस अफसरों की डीपीसी के बाद प्रमोशन किया गया है। इनमें आईजी अमित सिन्हा, संजय गुंज्याल और वी मुरुगेशन अब अपर पुलिस महानिदेशक यानी एडीजी बन गए हैं। इनके अलावा दो डीआईजी और तीन एसएसपी स्तर के अधिकारियों के प्रमोशन हुए हैं।
विज्ञापन
बरिंदर जीत सिंह डीआईजी
गुंज्याल, सिन्हा और मुरुगेशन 1997 बैच के अधिकारी हैं। इनके अलावा 2004 बैच के डीआईजी केवल खुराना और विमला गुंज्याल आईजी बन गए हैं। जबकि, एसएसपी कार्मिक निवेदिता कुकरेती, पी रेणुका देवी और बरिंदर जीत सिंह डीआईजी बनाए गए हैं।
विज्ञापन
एसपी दिलीप सिंह कुंवर और ददन पाल को सेलेक्शन ग्रेड मिला है। उनके कॉलर्स पर बैंड लग जाएगा। बता दें कि आईजी गुंज्याल इंटेलिजेंस, अमित सिन्हा आईजी मॉडर्नाइजेशन और मुरुगेशन आईजी लॉ एंड ऑर्डर की जिम्मेदारी देख रहे हैं।
विज्ञापन