फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand News: New Joshimath to Be Built on the Lines of New Tehri

Uttarakhand: सीएम धामी ने बुलाई कैबिनेट बैठक, जोशीमठ पुनर्वास और राहत पैकेज पर फैसला आज

Fri, 13 Jan 2023 09:09 AM IST
दुष्यंत शर्मा विनोद मुसान व प्रमोद सेमवाल, जोशीमठ/देहरादून
विनोद मुसान व प्रमोद सेमवाल, जोशीमठ/देहरादून Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Fri, 13 Jan 2023 09:09 AM IST
सार

सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर पर जोशीमठ के ताजा हालात की जानकारी देते हुए सचिव आपदा प्रबंधन ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। साथ ही नया जोशीमठ कहां बसाया जाएगा, यह भी तय किया जाएगा।

विज्ञापन
Uttarakhand News: New Joshimath to Be Built on the Lines of New Tehri
जोशीमठ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जोशीमठ भू-धंसाव आपदा पीड़ितों को प्रदेश की पुष्कर सिंह धामी सरकार बड़ी राहत दे सकती है। शुक्रवार को होने वाली विशेष कैबिनेट बैठक में जोशीमठ के भविष्य को लेकर रोडमैप जारी किया जाएगा। सरकार की कवायद नई टिहरी की तर्ज पर नया जोशीमठ बसाने की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


इसको लेकर प्रशासन के स्तर से भूमि की तलाश शुरू कर दी गई है। बृहस्पतिवार को सचिवालय स्थित मीडिया सेंटर पर जोशीमठ के ताजा हालात की जानकारी देते हुए सचिव आपदा प्रबंधन ने भी इसके संकेत दिए हैं। उन्होंने कहा कि जोशीमठ में आपदा प्रभावितों के पुनर्वास और राहत पैकेज को लेकर मंत्रिमंडल की बैठक में निर्णय लिया जाएगा। साथ ही नया जोशीमठ कहां बसाया जाएगा, यह भी तय किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिलहाल कुछ सरकारी जमीनों को चिन्हित किया गया है। जीएसआई की ओर से इन जमीनों का भूमि सर्वेक्षण एवं भूगर्भीय अध्ययन किया जा रहा है। उधर, नया जोशीमठ बसाने के लिए प्रशासनिक स्तर पर सरकारी भूमि को खंगाला जा रहा है। इस काम में राजस्व से लेकर पालिका और ब्लॉक अफसर, कर्मियों को लगाया गया है। 

यहां बसाया जा सकता है नया जोशीमठ 
जोशीमठ शहर के ठीक ऊपर कोटीबाग में उद्यान विभाग की करीब पांच हेक्टेयर भूमि है। इसी तरह मलारी रोड पर ढाक गांव में एनटीपीसी की भूमि मुहैया है। औली के समीप कोटी फार्म की भूमि के अलावा पीपलकोटी, गौचर, गैरसैंण तक सरकारी भूमि की तलाश की जा रही है। जोशीमठ में प्रभावित क्षेत्र के सभी मकानों का मेजरमेंट किया जा रहा है। इसके बाद पुनर्वास वाली जगह पर एक राय बनाई जाएगी। 

डाटा बेस होगा तैयार 
जोशीमठ शहर का हाईरेजुलेशन मैपिंग डाटा बेस तैयार किया जाएगा। जीएसआई इस काम को कर रहा है। संस्थान के निदेशक डॉ. प्रसुन जाना ने बताया कि अभी तक उनके पास एक बाई 10 हजार रेजुलेशन के मैप हैं, जबकि नई मैपिंग एक बाई एक हजार के रेजुलेशन पर की जाएगी। हाई रेजुलेशन मैप मिलने से जोशीमठ शहर में आपदा प्रबंधन के साथ नए जोशीमठ को बसाने में मदद मिलेगी। 

ये भी पढ़ें ...Joshimath Crisis: जमापूंजी से बनाया था घर, अब कहां बसाएंगे पता नहीं...चेहरे पर दिखी बेबसी, तस्वीरें रुला देंगी

प्रभावित परिवारों के सुझाव पर ही सरकारी भूमि का चयन किया जाएगा। स्थानीय लोगों की ओर से भी भूमि का सुझाव दिया जा रहा, जो भूमि चयनित की जाएगी, वहां भूगर्भीय सर्वेक्षण कराया जाएगा, इसी के बाद वहां लोगों को बसाया जाएगा। - हिमांशु खुराना, जिलाधिकारी, चमोली

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed