{"_id":"69cd4dd796ee111d920e76cc","slug":"uttarakhand-national-household-income-survey-launched-in-the-state-to-continue-until-march-2027-2026-04-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: प्रदेश में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू, मार्च 2027 तक चलेगा, परिवार का पूरा डाटा होगा तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: प्रदेश में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू, मार्च 2027 तक चलेगा, परिवार का पूरा डाटा होगा तैयार
Wed, 01 Apr 2026 10:26 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Wed, 01 Apr 2026 10:26 PM IST
सार
पहली बार देश में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण किया जा रहा है। बुधवार से उत्तराखंड में सर्वेक्षण की शुरूआत की गई।
विज्ञापन
- फोटो : freepik.com(प्रतीकात्मक)
विस्तार
उत्तराखंड में राष्ट्रीय सांख्यिकीय विभाग ने घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू कर दिया है। सर्वे मार्च 2027 तक चलेगा। सांख्यिकीय अधिकारियों की टीम घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार की अलग-अलग स्रोतों से होने वाली आय का डाटा तैयार करेगी।
विज्ञापन
पहली बार देश में राष्ट्रीय घरेलू आय सर्वेक्षण किया जा रहा है। बुधवार से उत्तराखंड में सर्वेक्षण की शुरूआत की गई। सर्वे का उद्देश्य प्रत्येक परिवार की वेतन, कृषि, व्यवसाय, मजदूरी व अन्य स्रोतों से होने वाली आय की जानकारी एकत्रित करना है। जिससे देश की वास्तविक आय की स्थिति का आकलन किया जा सके।
विज्ञापन
Uttarakhand: गंभीर बीमार शिक्षक होंगे अनिवार्य सेवानिवृत्त, शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने दिए निर्देश
विज्ञापन
राष्ट्रीय सांख्यिकीय विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय के उप निदेशक नीतीश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक अप्रैल से उत्तराखंड में घरेलू आय सर्वेक्षण शुरू किया गया। सर्वे टीम घर-घर जाकर प्रत्येक परिवार की आय की जानकारी ली जाएगी। यह सर्वेक्षण विकसित भारत 2047 के लक्ष्य की दिशा में महत्वपूर्ण आधार तैयार करेगी।