फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand National Games athletics track work Uttarakhand Sports News read All Updates in hindi

Uttarakhand: जिस एथलेटिक्स ट्रैक का काम जून में होना था, वह नवंबर में हो रहा, पढ़ें नेशनल गेम्स से जुड़े अपडेट

Sat, 30 Nov 2024 04:07 PM IST
रेनू सकलानी अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अवनीश चौधरी, अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 30 Nov 2024 04:07 PM IST
सार

उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स होने हैं। तैयारियों को लेकर अमर उजाला ने पड़ताल की। इस दौरान ट्रैक को देखा गया तो पूरे ट्रैक की खुदाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। जेसीबी से सिंथेटिक मलबा समेटा जा रहा था।

विज्ञापन
Uttarakhand National Games athletics track work Uttarakhand Sports News read All Updates in hindi
देहरादून रायपुर स्टेडियम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

38वें राष्ट्रीय खेलों का जो सिंथेटिक एथलेटिक्स ट्रैक खोदाई के कारण विवाद का विषय बना है, उसे छह महीने पहले ही नया बनाने की सिफारिश कर दी गई थी। लेकिन, खेल निदेशालय समय रहते फैसला नहीं ले सका।

विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार, गत जून माह में भारतीय ओलंपिक संघ की एक टीम ट्रैक का निरीक्षण करने आई थी। टीम ने 11 साल पुराने ट्रैक को जर्जर करार देकर फिर से बनाने की सिफारिश की थी। इसके बावजूद खेल निदेशालय इसी उम्मीद में रहा कि ट्रैक की मरम्मत करवाकर काम चल सकता है। लेकिन, ऐन मौके पर गेम्स टेक्निकल कंडक्ट कमेटी (जीटीसीसी) और डायरेक्टर ऑफ कंपटीशन (डीओसी) ने ट्रैक को अयोग्य करार दिया तो उसे आनन-फानन में बनवाना निदेशालय की मजबूरी बन गया।

विज्ञापन


अमर उजाला ने ट्रैक की पड़ताल की। पूरे ट्रैक की खुदाई का काम लगभग पूरा हो चुका है। जेसीबी से सिंथेटिक मलबा समेटा जा रहा था। वहां मौजूद विशेषज्ञों से पता चला कि ट्रैक का सबसे अहम हिस्सा डी-पॉइंट होता है, जो इस कदर जर्जर था कि उस पर पैच वर्क करने से लाभ नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ट्रैक को नए सिरे से बनाना ही अंतिम विकल्प बचा था
पूरे ट्रैक पर नमी उभरने लगी थी, जिससे फिसलन बनती। वैसे भी 2013 में बने सिंथेटिक ट्रैक की मियाद 2019 में ही पूरी हो चुकी थी। राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए ट्रैक को नए सिरे से बनाना ही अंतिम विकल्प बचा था।

ये भी पढ़ें...Uttarkashi: मस्जिद विवाद को लेकर कल होगी महापंचायत, हिंदूवादी नेता टी राजा के भी शामिल होने की खबर

जून माह में एक केंद्रीय टीम ने ट्रैक का निरीक्षण किया था। टीम ने ट्रैक को फिर से बनाने का सुझाव दिया था, लेकिन खेल तैयारियों के बीच असमंजस की स्थिति रही। ऐसा सुझाव भी आया कि मरम्मत के जरिये ट्रैक को सही किया जा सकता है। जब डीओसी ने ट्रैक को रिजेक्ट कर दिया तो फिर से निर्माण कार्य किया जा रहा है। इसकी वजह से खेल में बाधा नहीं आएगी। मैं खुद ट्रैक का निरीक्षण कर रहा हूं। 25 दिसंबर तक नया ट्रैक बन जाएगा, जिसका लाभ बाद में भी खिलाड़ियों को मिलता रहेगा। - अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव (खेल)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed