{"_id":"674acc737c1addb2bc0b0c48","slug":"hindu-leader-t-raja-will-be-a-part-of-the-mahapanchayat-against-mosque-in-uttarkashi-uttarakhand-2024-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarkashi: मस्जिद विवाद को लेकर कल होगी महापंचायत, हिंदूवादी नेता टी राजा के भी शामिल होने की खबर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarkashi: मस्जिद विवाद को लेकर कल होगी महापंचायत, हिंदूवादी नेता टी राजा के भी शामिल होने की खबर
Sat, 30 Nov 2024 03:07 PM IST
रेनू सकलानी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तराकाशी
संवाद न्यूज एजेंसी, उत्तराकाशी
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sat, 30 Nov 2024 03:07 PM IST
सार
उत्तरकाशी में कल रविवार को घोषित महापंचायत को करीब 15-16 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की गई है। इनमें हेट स्पीच न करने, रैली नहीं निकालने, ट्रैफिक बाधित नहीं करने, धार्मिक भावना नहीं भड़काने, शांति व्यवस्था कायम रखने सहित अन्य शर्तें शामिल हैं।
विज्ञापन
पुलिस अलर्ट
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देव भूमि विचार मंच की ओर से कल रविवार को मस्जिद के खिलाफ होने वाली महापंचायत में हिंदूवादी नेता टी राजा के शामिल होने की सूचना है। आयोजकों ने बताया कि टी राजा महापंचायत में शामिल होकर विचार रखेंगे।
विज्ञापन
मस्जिद के खिलाफ एक दिसंबर को प्रस्तावित महापंचायत को प्रशासन ने सशर्त अनुमति दे दी है। इसके साथ प्रशासन ने शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए शनिवार सुबह से मस्जिद मोहल्ला के 50 मीटर दायरे में अग्रिम आदेशों तक निषेधाज्ञा (धारा 163) लागू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
हेट स्पीच नहीं देंगे, नहीं निकालेंगे रैली
उपजिलाधिकारी भटवाड़ी मुकेश चंद रमोला ने देवभूमि विचार मंच की ओर से प्रस्तावित महापंचायत के आयोजन को अनुमति दिए जाने की जानकारी दी। बताया कि महापंचायत को करीब 15-16 शर्तों के साथ अनुमति प्रदान की गई है। इनमें हेट स्पीच न करने, रैली नहीं निकालने, ट्रैफिक बाधित नहीं करने, धार्मिक भावना नहीं भड़काने, शांति व्यवस्था कायम रखने सहित अन्य शर्तें शामिल हैं। यह आयोजन रामलीला मैदान में बग्वाल वाले आयोजन स्थल को छोड़ते हुए किया जाएगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...Uttarakhand: पुलिस अधीक्षक सरिता डोबाल ने संभाली उत्तरकाशी पुलिस की कमान, जिले की पहली महिला एसपी बनीं
निषेधाज्ञा में उक्त क्षेत्र में कोई भी व्यक्ति लाठी, डंडा, चाकू, भाला आदि किसी भी प्रकार के धारदार हथियार व आग्नेय शस्त्र लेकर प्रवेश नहीं कर सकेगा। साथ ही पांच या इससे अधिक व्यक्तियों के एकत्रित होने पर भी पूर्णत: प्रतिबंध रहेगा। सांस्कृतिक, राजनीतिक किसी भी प्रकार के कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा सकेंगे। निषेधाज्ञा का उल्लंघन दंडनीय अपराध माना जाएगा।