फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand monsoon session in Bhararisain from August 19 CM Dhami said all preparations complete

Uttarakhand: भराड़ीसैंण में 19 से 22 अगस्त तक चलेगा मानसून सत्र, मुख्यमंत्री धामी बोले- हमारी तैयारी पूरी

Sat, 16 Aug 2025 01:19 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून
अमर उजाला, न्यूज डेस्क, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sat, 16 Aug 2025 01:19 PM IST
सार

 उत्तराखंड का मानसून सत्र 19 से 22 अगस्त तक चलेगा। ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा चलेगा।  सत्र के लिए अब तक पक्ष-विपक्ष के विधायकों से 545 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सत्र के लिए हमारी तैयारी पूरी है।

विज्ञापन
Uttarakhand monsoon session in Bhararisain from August 19 CM Dhami said all preparations complete
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारा विधानसभा सत्र शुरू होने वाला है, जिसके लिए हम पूरी तरह तैयार हैं। कहा कि जैसा कि पहले से ही प्रस्तावित था, सत्र भराड़ीसैंण में होगा, उसके लिए सरकार ने पूरी तैयारी कर ली है। पहले सभी तरह की बातचीत होती हैं। हम सत्र के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण के भराड़ीसैंण विधानसभा में 19 अगस्त से शुरू होने वाले मानसून सत्र के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सत्र के लिए अब तक 32 विधायकों से 547 प्रश्न प्राप्त हो चुके हैं। विधानसभा सभागार में विस अध्यक्ष ने मानसून सत्र के लिए विभिन्न विभागों के उच्च स्तरीय अधिकारियों की बैठक में सुरक्षा व अन्य व्यवस्थाओं की कल समीक्षा की थी।
विज्ञापन


बैठक में सत्र को सुचारु संचालन के लिए कई निर्णय लिए गए। विस अध्यक्ष ने पुलिस अधिकारियों को सत्र के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रखने के निर्देश दिए। विधानसभा परिसर में प्रवेश करने में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। विधानसभा सत्र नेवा (नेशनल इलेक्ट्रोल वेब एप्लीकेशन) के तहत संचालित होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें...Uttarkashi Flood Rescue Operation: धराली में मलबे के बीच से वाहनों की आवाजाही शुरू, हेली से रेस्क्यू बंद

इसके लिए आईटीडीए को विशेष निर्देश दिए गए। संचार कंपनियों की ओर से विधानसभा में हाई स्पीड नेटवर्क उपलब्ध कराया जाएगा। बैठक में पूरे परिसर में वाई-फाई सुविधा उपलब्ध कराने का भी निर्णय लिया गया। बिना प्रवेश के विधानसभा कर्मचारियों के वाहन परिसर में प्रवेश नहीं करेंगे। मंत्रियों की सिफारिश पर दो व विधायकों की सिफारिश पर दो आगंतुकों को ही प्रवेशपत्र जारी किया जाएगा। उन्होंने सत्र के दौरान स्वास्थ्य सेवाएं, बिजली व पानी की आपूर्ति सुचारु रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed