फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand monsoon rain : heavy rain in dehradun, flood situation in bajpur due to overflowing river

उत्तराखंड: राजधानी दून में कुछ देर के लिए हुई झमाझम बारिश, बाजपुर में नदी उफनाने से बाढ़ जैसे हालात

Sun, 01 Aug 2021 11:56 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यजू डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sun, 01 Aug 2021 11:56 AM IST
सार

कुमाऊं के बाजपुर में शनिवार रात मूसलाधार बारिश से लेवड़ा नदी उफना गई अैर बाजपुर-हल्द्वानी स्टेट हाईवे जलमग्न हो गया।

विज्ञापन
uttarakhand monsoon rain : heavy rain in dehradun, flood situation in bajpur due to overflowing river
- फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तराखंड में आज भी मौसम खराब बना हुआ है। राजधानी देहरादून के पटेलनगर में रविवार की सुबह कुछ देर के लिए झमाझम बारिश हुई। जिसके बाद बादल छा गए।

विज्ञापन


कुमाऊं के बाजपुर में शनिवार रात मूसलाधार बारिश से लेवड़ा नदी उफना गई अैर बाजपुर-हल्द्वानी स्टेट हाईवे जलमग्न हो गया। इससे वहां यातायात प्रभावित हो गया। कुछ वाहन सड़क में फंस गए। बाढ़ के पानी ने लोगों के खासा परेशान किया। बाजपुर ब्लॉक दफ्तर के सामने भी काफी जलभराव हो गया।
विज्ञापन


उत्तराखंड: उत्तरकाशी में धीरे-धीरे धंस रहा गांव, 24 सालों से खौफ के साये में जी रहे लोग
विज्ञापन
विज्ञापन


वहीं केंद्रीय मौसम विभाग ने अगले चार दिनों के लिए उत्तर भारत के कुछ राज्यों में भारी बारिश के आसार जताए हैं। इन राज्यों में उत्तराखंड भी शामिल है।

उत्तराखंड: बारिश से कोटद्वार में ढहा मकान, नैनीताल में भूस्खलन से रास्ता बंद, सिंगर जुबिन नौटियाल फंसे

राज्य मौसम विभाग ने आज रविवार को देहरादून समेत तीन जिलों में आज तेज बारिश की आशंका जताई है। सोमवार से तीन दिन तक राज्य में कहीं-कहीं भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

मौसम विज्ञान केंद्र निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक रविवार को देहरादून, नैनीताल और चंपावत में कहीं-कहीं गरज के साथ तेज बारिश की संभावना है। सोमवार से बुधवार तक प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में भारी बारिश को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
 

टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग आठ दिन बाद खुला

वहीं पिछले आठ दिनों से मलबा आने से भारतोली में बंद टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग रविवार की सुबह खुल गया है। रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड एवं ऋषिकेश-बद्रीनाथ राजमार्ग पर यातायात जारी है।

 

टिहरी जिले के अंतर्गत ऋषिकेश-गंगोत्री हाईवे पर यातायात सामान्य रूप से चल रहा है। जिले में सात ग्रामीण संपर्क मोटर मार्ग यातायात के लिए बाधित चल रहे हैं। उत्तरकाशी में बादलों की लुकाछिपी के बीच धूप खिली है। गंगोत्री व यमुनोत्री हाईवे पर यातायात सुचारू है। श्रीनगर क्षेत्र में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग खुला है।

बदरीनाथ हाईवे भनेर पानी, छिनका और क्षेत्रपाल में कुछ देर के लिए अवरुद्ध हुआ था। जिसे एनएच ने यातायात के लिए खोल दिया। पेयजल लाइन टूटने से पोखरी बाजार और आपस के ग्रामीण इलाकों में पानी की सप्लाई बंद हो गई है। जोशीमठ में नरसिंह मंदिर के पास फॉल्ट आने से क्षेत्र में विधुत आपूर्ति ठप हो गई है। चमोली जिले में करीब 24 सम्पर्क मार्ग बंद हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed