फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand mla and ministers salary and allowances increased to 120 percent

उत्तराखंड में विधायकों और मंत्रियों की बल्ले-बल्ले, वेतन-भत्तों में हुई 120 फीसदी की बढ़ोत्तरी

Tue, 27 Mar 2018 12:05 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 27 Mar 2018 12:05 AM IST
विज्ञापन
Uttarakhand mla and ministers salary and allowances increased to 120 percent

उत्तराखंड में त्रिवेंद्र सरकार ने विधायकों और मंत्रियों को सौगात दी है। सोमवार को गैरसैंण सदन में इस संबन्ध में 120 फीसदी बढ़ोत्तरी का विधेयक पास कर दिया गया। एक अप्रैल से विधेयक की शर्तें लागू होंगी।

विज्ञापन


शनिवार को गैरसैंण में आयोजित बजट सत्र में उत्तराखंड राज्य विधानसभा विविध(संशोधन विधेयक 2018) रखा गया था। रविवार को सदन नहीं चलाया गया। वहीं सोमवार को यह विधेयक सदन में पास कर दिया गया।
विज्ञापन


 

अब इतने हुए वेतन -भत्ते

Uttarakhand mla and ministers salary and allowances increased to 120 percent
gairsain

हालांकि बिल पेश होने के बाद इसे अभी सबके सामने नहीं लाया गया है। लेकिन पुष्ट सूत्रों के मुताबिक, विधायकों का वेतन अब दस हजार से बढ़कर तीस हजार, भत्ता 60 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख, चालक भत्त डेढ़ हजार से 12 हजार, ईंधन रेलवे कूपन दो लाख 70 हजार से तीन लाख 25 हजार हो गया है। वहीं दैनिक भत्ता दो हजार से तीन हजार, सचिव भत्ता दो हजार से 12 हजार कर दिया गया है।

वहीं अब प्रदेश में मंत्रियों का वेतन 45 हजार से बढ़कर 90 हजार हो गया है। साथ ही भत्त्ता 42 से 84 हजार हो गया है। वहीं विधानसभा अध्यक्ष का वेतन अब 54 हजार से बढ़कर 1 लाख 10 हजार हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed