फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand Missing Indian Army Soldier request to president of india

राजनाथ सिंह से मिले सीएम त्रिवेंद्र, लापता जवान की वापसी के प्रयास तेज करने का किया अनुरोध

Sat, 18 Jan 2020 07:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 18 Jan 2020 07:43 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand Missing Indian Army Soldier request to president of india
- फोटो : अमर उजाला फाइल फोटो

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात की। उन्होंने रक्षामंत्री से सेना के लापता जवान राजेंद्र सिंह की सकुशल वापसी के प्रयास तेज करने का अनुरोध किया। सेना में हवलदार पद पर तैनात राजेंद्र सिंह देहरादून के रहने वाले हैं।

विज्ञापन


मुख्यमंत्री ने रक्षा मंत्री से अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटे प्रदेश के सीमांत क्षेत्रों के विकास को लेकर भी चर्चा की। सीमांत क्षेत्र में बुनियादी विकास तथा लोगों को बसाए रखने में सेना के सहयोग का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने उत्तराखंड के सीमांत क्षेत्रों में राज्य सरकार के स्तर से विकसित किए आधारभूत ढांचे से भी रक्षामंत्री को अवगत करवाया। 
विज्ञापन


युवा कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से गुहार लगाई

कश्मीर के गुलमर्ग से पाकिस्तान सीमा पर लापता हवलदार राजेंद्र सिंह नेगी की सकुशल बरामदगी के लिए युवा कांग्रेसियों ने राष्ट्रपति से गुहार लगाई है। साथ ही राष्ट्रीय युवा कांग्रेस के एक प्रतिनिधिमंडल ने नई दिल्ली में सांसद एवं पूर्व रक्षामंत्री एके एंटनी से भी मुलाकात की। वहीं शनिवार को हल्द्वानी में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कोर्ट में प्रदर्शन किया और जवान को जल्द सकुशल भारत लाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को भेजे ज्ञापन में कांग्रेसियों ने कहा कि जवान राजेंद्र सिंह आठ जनवरी से लापता हैं। जिस तरह विंग कमांडर अभिनंदन को भारत लाने के लिए सेना और सरकार ने तत्परता दिखाई थी, उसी तरह इनके लिए भी अभियान चलाएं।


ज्ञापन देने वालों में युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, प्रदेश संगठन मंत्री संदीप चमोली, सोशल मीडिया के गढ़वाल मंडल अध्यक्ष विजय रतूड़ी मोंटी, विजय रावत, आशीष सक्सेना, मनदीप बत्ता, रोशन आदि मौजूद रहे। उधर, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सोशल मीडिया प्रभारी वैभव वालिया के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने राज्यसभा सदस्य एवं पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटनी से मुलाकात की। एंटनी ने अधिकारियों से वार्ता कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed