फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Missing Boy and Girl dead body found in deformed condition in roorkee

उत्तराखंड: खेत से क्षत-विक्षत हालत में मिले लापता युवक- युवती के शव, ऑनर किलिंग की चर्चा

Thu, 11 Feb 2021 11:17 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 11 Feb 2021 11:17 PM IST
सार

  • 24 जनवरी से गायब चल रहे थे दोनों, एक ही गांव के रहने वाले हैं युवक व युवती
  • पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजे, सूचना पर एसएसपी, एसपी देहात भी पहुंचे
     

विज्ञापन
Uttarakhand: Missing Boy and Girl dead body found in deformed condition in roorkee
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

रुड़की में पिछले 15 दिनों से लापता चल रहे युवक और युवती के शव खेत में क्षत-विक्षत हालत में मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही एसएसपी व एसपी देहात मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी ली। एसएसपी ने पुलिस को मामले की गहनता से जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, झबरेड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक और युवती के बीच प्रेम प्रसंग चल रहा था। बताया जा रहा है कि करीब पांच महीने पूर्व परिजनों ने युवती की शादी कर दी थी। पिछले महीने युवती अपने घर आई थी। बताया जा रहा है कि 24 जनवरी को दोनों घर से लापता हो गए थे। परिजनों ने दोनों की तलाश की, लेकिन पता नहीं चला। परिजनों और ग्रामीणों ने बदनामी के डर से दोनों के लापता होने की सूचना पुलिस को नहीं दी।
विज्ञापन


बुधवार रात खेत से एक कुत्ता मुंह में इंसान के पैर का एक हिस्सा लेकर बाहर आ गया था, जिसे देखकर ग्रामीणों की भारी भीड़ जुट गई थी। रात में ही युवती के परिजनों ने उसके लापता होने की सूचना पुलिस को देकर अनहोनी की आशंका जताई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची थी और खेत में छानबीन की, लेकिन कुछ नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने दूसरे खेत में एक युवक और युवती का क्षत-विक्षत शव पड़ा देखा। दोनों के शरीर के कुछ हिस्से भी अलग-अलग पड़े थे। सूचना मिलते ही भारी पुलिस बल मौके पर पहुंचा और शवों को कब्जे में ले लिया। एसएसपी सेंथिल अबूदई कृष्णराज एस, एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल भी मौके पर पहुंचे और अधीनस्थों से जानकारी ली। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए। एसएसपी ने मामले की गहनता से जांच के निर्देेश दिए हैं। एसपी देहात प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि मामले में हर बिंदु पर जांच की जा रही है। जांच में जो भी सामने आएगा, उसी आधार पर कार्रवाई की जाएगी। प्रथमदृष्टया मामला ऑनर किलिंग का नहीं लग रहा है। 

ऑनर किलिंग की चर्चा

युवक और युवती के शव मिलने के बाद ग्रामीणों में ऑनर किलिंग का मामला होने की चर्चा जोरों पर है। ग्रामीण और क्षेत्र के लोग तरह-तरह की चर्चा कर रहे हैं। वहीं, पुलिस भी कई बिंदुओं पर मामले की गहनता से जांच कर रही है। साथ ही दोनों के परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि युवक किताबों की दुकान चलाता था।

कपड़ों से हुई दोनों की पहचान
युवती और युवक के शव मिलने की सूचना पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। इस बीच युवक और युवती के परिजन भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों ने उनके कपड़ों से पहचान की। दोनों के शव देखकर परिजनों को होश उड़ गए। उनका रो-रोककर बुरा हाल है।

मौके से एक तमंचा बरामद
पुलिस ने खेत की बारीकी से छानबीन की तो एक तमंचा भी बरामद हुआ। पुलिस ने तमंचे को कब्जे में ले लिया। वहीं, बताया जा रहा है कि अभी तक युवती के शरीर के कई हिस्से गायब हैं। पुलिस आसपास के खेतों में तलाश कर रही है। आशंका जताई जा रही है कि जंगली जानवरों ने दोनों के शवों को क्षत-विक्षत किया होगा और युवती के अंगों को खा लिया होगा।

डॉग स्क्वायड की टीम मौके पर पहुंची
युवती और युवक के शव मिलने की सूचना पर हरिद्वार से डॉग स्क्वायड की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने कुत्ते की मदद से खेत की छानबीन की, लेकिन कुछ नहीं मिला। वहीं, पुलिस ने तीन लोगों को हिरासत में लिया है और गहनता से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि तीनों को झबरेड़ा थाने से अलग किसी दूसरे स्थान पर लेकर जाकर पूछताछ की जा रही है।

गांव में भारी पुलिस बल तैनात
युवती और युवक अलग-अलग समुदाय के हैं, जिसे लेकर पुलिस अलर्ट है। पुलिस अधिकारियों ने गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया है। साथ ही ग्रामीणों से शांति बनाए रखने की अपील की है। वहीं, खुफिया विभाग भी ग्रामीणों की नब्ज टटोल रहा है और दोनों पक्षों के लोगों की गतिविधियों पर नजर रखे हुए है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed