फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   uttarakhand minister yashpal arya left disaster management.

हरीश कैबिनेट में सब कुछ ठीक नहीं, यशपाल आर्य ने लौटाया विभाग

Thu, 11 Aug 2016 08:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 11 Aug 2016 08:04 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand minister yashpal arya left disaster management.
यशपाल आर्य - फोटो : अमरउजाला

मंत्रिमंडल में दो कैबिनेट मंत्रियों को शामिल करने को लेकर सरकार और कांग्रेस पार्टी में उपजा विवाद ठीक से शांत भी नहीं हो पाया था कि विभागों के बंटवारे को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है। काबीना मंत्री यशपाल आर्य ने आपदा प्रबंधन विभाग सीएम को लौटाकर उसकी जगह भारी भरकम विभाग मांगा है।

विज्ञापन


दूसरी ओर सीएम का कहना है कि इस मुद्दे पर आर्य से उनकी बात हुई है। कई विभागों की जिम्मेदारी होने का हवाला देकर उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग किसी और को सौंपने की बात कही है। हालांकि सरकार और संगठन से जुडे़ सूत्र मानते हैं कि काबीना मंत्री यशपाल आर्य की यह दबाव की राजनीति है।
विज्ञापन


बता दें कि पिछले दिनों कैबिनेट में नवप्रभात और राजेंद्र सिंह भंडारी को शामिल करने के साथ ही सीएम रावत ने नए मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करते हुए काबीना मंत्री यशपाल आर्य को आपदा प्रबंधन और पीडीएफ कोटे के मंत्री दिनेश धनै को चिकित्सा शिक्षा का अतिरिक्त प्रभार सौंपा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री दिनेश धनै तो चिकित्सा शिक्षा का पदभार संभाल लिया, लेकिन यशपाल आर्य ने अब तक पदभार नहीं संभाला। जब कई दिन गुजर गए तो इसके राजनीतिक मायने निकाले जाने लगे।

मन माफिक विभाग न मिलने से नाराज थे आर्य

uttarakhand minister yashpal arya left disaster management.
yahspal arya

राजनीतिक गलियारों में इस बात की चर्चाएं शुरू हो गईं कि आर्य मन मुताबिक विभाग नहीं मिलने से नाराज है। इस बात की भी चर्चाएं रहीं कि वह आपदा प्रबंधन विभाग लौटा देंगे। आखिरकार वही हुआ।

काबीना मंत्री आर्य ने यह तर्क देते हुए आपदा प्रबंधन विभाग की जिम्मेदारी लेने से इनकार कर दिया कि उनके पास कई विभागों की जिम्मेदारी पहले से है। ऐसे में मुख्यमंत्री आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी किसी और को सौंप दें।

आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी न लेने को लेकर कई राजनीतिक मायने निकाले जा रहे हैं। जबकि सीएम हरीश रावत पूरे प्रकरण पर पर्दा डालते हुए इसके कोई राजनीतिक मायने न निकाले जाने की बात कहते हैं। उनकी मानें तो आर्य ने कई विभागों की जिम्मेदारी होने के चलते आपदा प्रबंधन की जिम्मेदारी लेने से मना किया है। जबकि हकीकत यह है कि विभागों के बंटवारे को लेकर कुछ न कुछ राजनीतिक खिचड़ी पक जरूर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed