{"_id":"6a7ac79f273d625ef406da09","slug":"uttarakhand-minister-subodh-uniyal-held-press-conference-in-dehradun-regarding-jharkhand-protest-case-2026-08-11","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Dehradun: मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेसवार्ता, झारखंड में प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun: मंत्री सुबोध उनियाल ने की प्रेसवार्ता, झारखंड में प्रदर्शन को लेकर राहुल गांधी पर साधा निशाना
Tue, 11 Aug 2026 12:36 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 11 Aug 2026 12:36 PM IST
सार
मंत्री सुबोध उनियाल ने कहा कि झारखंड में क्या हुआ, सब देख रहे हैं। जबकि झारखंड में बच्चों ने शांत आंदोलन किया। जहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है, वहां छात्रों का दमन किया गया।
विज्ञापन
प्रेसवार्ता करते मंत्री सुबोध उनियाल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विस्तार
मंत्री सुबोध उनियाल ने आज झारखंड में छात्रों के प्रदर्शन को लेकर देहरादून में प्रेसवार्ता की। उन्होंने कहा कि जिस तरह नीट में सरकार ने एग्जाम दोबारा कराया। शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हुआ। नकलरोधी कानून बनाया। इसके बाद जब नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने चर्चा की बात की। अब हम तैयार हैं तो मुकर रहे हैं। अब राहुल कह रहे कि गोली चली।
विज्ञापन
कहा झारखंड में क्या हुआ, सब देख रहे हैं। जबकि झारखंड में बच्चों ने शांत आंदोलन किया। जहां कांग्रेस और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार है, वहां छात्रों का दमन किया गया। कांग्रेस का छात्रों के मुद्दों से कोई लेना देना नहीं है। रोज नए आरोप लगाकर बरगला रहे हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी को पूरा देश ठुकरा चुका है। अराजकता का माहौल पैदा करके वो अपनी खोई हुई जमीन वापस पाने का प्रयास कर रहे हैं। ये कांग्रेस का दोहरा चरित्र है। देश देखे कि नेता प्रतिपक्ष जनहित के मुद्दों पर गुमराह करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
चीन सीमा पर जलप्रलय: चंद सेकंड में धराशायी हुआ लोहे का पुल; खिलौने की तरह बही गाड़ी, दिल दहला देंगी तस्वीरें
हमें दिल्ली का आंदोलन दिखाई दिया, तभी तो शिक्षा मंत्री ने इस्तीफा दिया। नीट दोबारा कराई। आरोपी जेल गए। सख्त कानून बनाया है तो अब राहुल गांधी चर्चा से क्यों भाग रही है।
कहा कि हम झारखंड मामले पर राजनीति नहीं कर रहे। आप चश्मा बदलिए। जो दिल्ली में दिख रहा था, वो झारखंड में क्यों नहीं दिखाई दे रहा। छात्र, नौजवानों के हित से कांग्रेस का कोई लेना देना नहीं है।
कहा कि उत्तराखंड में नकल कानून बनने के बाद पेपर लीक नहीं हुआ । परीक्षा शुरू होने के बाद एक केंद्र से पेपर बाहर गया था। वह षड्यंत्र था। अब इस मामले में सीबीआई जांच चल रही है।