{"_id":"6ad1100b31d0e8f316022e81","slug":"uttarakhand-minister-rekha-arya-says-audio-shaken-fir-for-the-safety-of-her-children-2026-10-15","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: रोते हुए बोलीं मंत्री आर्या, ऑडियो ने झकझोर दिया, अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस में दी तहरीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: रोते हुए बोलीं मंत्री आर्या, ऑडियो ने झकझोर दिया, अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए पुलिस में दी तहरीर
Thu, 15 Oct 2026 11:16 PM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Thu, 15 Oct 2026 11:16 PM IST
सार
मंत्री रेखा आर्या ने कहा, पति के ऑडियो ने उनके वैवाहिक जीवन पर प्रश्न लगा दिया दिया। क्या सच्चाई व ईमानदारी से रहने के बदले ऐसा परिणाम मिलता है, इस ऑडियो को सुनकर उन्हें हृदयघात की पीड़ा के साथ यह निर्णय लेना पड़ा(
विज्ञापन
मंत्री रेखा आर्या
- फोटो : वीडियो ग्रैब
विस्तार
महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने घरेलू हिंसा को लेकर सोशल मीडिया पर वीडियो जारी किया, जिसमें वे रोते हुए कह रहीं अपने बच्चों की रक्षा के लिए पुलिस में तहरीर दी है।
विज्ञापन
मंत्री ने कहा, पति के ऑडियो ने उनके वैवाहिक जीवन पर प्रश्न लगा दिया दिया। क्या सच्चाई व ईमानदारी से रहने के बदले ऐसा परिणाम मिलता है, इस ऑडियो को सुनकर उन्हें हृदयघात की पीड़ा के साथ यह निर्णय लेना पड़ा कि उन्हें अपने बच्चों की रक्षा और सुरक्षा के लिए पुलिस में तहरीर देनी पड़ी।
विज्ञापन
उत्तराखंड: मंत्री रेखा आर्या ने पति के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, लगाए कई आरोप, ऑडियो से खुला षड्यंत्र
विज्ञापन
ऑडियो भी इसलिए बना रही हैं कि महिला आम हो, खास हो, उसे घरेलू अत्याचार नहीं सहना है। मंत्री ने कहा, वह संविधान को साक्षी मानते हुए अपने कर्तव्यों का निर्वहन करती आई हैं और करती रहेंगी। उन्हें पूरा भरोसा है इस क्षण में भी देवभूमि के लोग साथ होंगे। महिला होने के नाते अपने बच्चों की सुरक्षा के लिए यह करना पड़ा।
Trending Videos
मंत्री रेखा आर्या के समर्थन में आए फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे
मंत्री रेखा आर्या के मामले में फिल्म अभिनेता हेमंत पांडे उनके समर्थन में आ गए हैं, उनका कहना है कि उत्तराखंड ही नहीं बल्कि देश की किसी भी बेटी के साथ अन्याय नहीं होने देंगे, मंत्री के मामले में वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह से कार्रवाई के लिए अनुरोध करेंगे।