फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Migrants Conference will held on November 7 on initiative of CM Dhami

Uttarakhand: मातृभूमि से जुड़ेंगे उत्तराखंड के प्रवासी...सीएम धामी की पहल पर सात नवंबर को होगा सम्मेलन

Sun, 13 Oct 2024 08:42 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Sun, 13 Oct 2024 08:42 PM IST
सार

पिछले दिनों मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में प्रवासी सम्मेलन की रूपरेखा तैयार हुई। सम्मेलन में राज्य सरकार की कई नीतियों, कार्यक्रमों और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा और प्रस्तुतीकरण होंगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Migrants Conference will held on November 7 on initiative of CM Dhami
सीएम धामी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

दशकों से देश के कई हिस्सों में निवास कर रहे उत्तराखंड के प्रवासी अपनी मातृभूमि से जुड़ेंगे। अलग-अलग क्षेत्रों में अपनी योग्यता और कौशल से राष्ट्र और उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले राज्य के प्रवासियों को धामी सरकार सम्मानित करेगी। सीएम पुष्कर सिंह धामी की पहल पर पहली बार प्रदेश सरकार प्रवासी उत्तराखंडी सम्मेलन करने जा रही है।

विज्ञापन


सम्मेलन में प्रवासियों को सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मेलन सात नवंबर को दून विश्वविद्यालय में होगा। सम्मेलन के दौरान पांच अलग-अलग सत्रों में राज्य के प्रवासी सशक्त होते उत्तराखंड से रूबरू होंगे। पिछले दिनों मुख्य सचिव राधा रतूड़ी की अध्यक्षता में प्रवासी सम्मेलन की रूपरेखा तैयार हुई।
विज्ञापन


सम्मेलन में राज्य सरकार की कई नीतियों, कार्यक्रमों और विभिन्न पहलुओं पर चर्चा और प्रस्तुतीकरण होंगे। आयोजन को भव्य और व्यवस्थित बनाने को मुख्य सचिव की अध्यक्षता में दो अलग-अलग कमेटियों का गठन कर दिया गया है। पहली समिति प्रवासियों का चयन करेगी और दूसरी उच्चस्तरीय समिति सम्मेलन की तैयारियों के लिए समय-समय पर निर्णय लेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


Dehradun: जाैलीग्रांट अस्पताल में भर्ती अपनी मां से मिलने पहुंचे सीएम योगी आदित्यनाथ, काफी देर तक की बात



मुख्यमंत्री धामी करेंगे उद्घाटन, पांच सत्र होंगे
प्रवासी सम्मेलन का उद्घाटन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे। इसके बाद उत्तराखंड की अर्थव्यवस्था एवं विभिन्न क्षेत्रों में निवेश के अवसर और पर्यटन, लोक संस्कृति, संवर्द्धन, संरक्षण में प्रसार, प्राथमिक, उच्च और तकनीकी शिक्षा एवं कौशल विकास, फिल्म निर्माण एवं मनोरंजन, कृषि, बागवानी व ग्राम्य विकास विषय पर पांच अलग-अलग सत्र होंगे। प्रत्येक सत्र के लिए नोडल अधिकारी भी बना दिए गए हैं। मुख्यमंत्री आवास पर एक सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन होगा।

सरकार के कार्यों व उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगेगी
सम्मेलन के दौरान सरकार के कई विभागों, बोर्डों, निगमों के कार्यों और उत्पादों पर आधारित भव्य प्रदर्शनी व स्टाल भी लगेंगे। इन प्रदर्शनियों के माध्यम प्रवासी राज्य की स्थापना से लेकर अब तक की विकास यात्रा को जान सकेंगे। उद्योग विभाग इन आयोजन का समन्वय करेगा।

कुछ महीने पहले सीएम ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से प्रवासियों के साथ संवाद किया था। अब उनके निर्देश पर पहली बार प्रवासी सम्मेलन होने जा रहा है। सम्मेलन में देशभर के 200 से 300 प्रवासियों के शामिल होने की संभावना है। विदेशों में वास कर रहे प्रवासियों के जनवरी माह में सम्मेलन होगा।
-दीपेंद्र कुमार चौधरी, सचिव, सामान्य प्रशासन विभाग

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed