फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Medical Services Selection Board Investigation will Held for recruitment of 254 doctors

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड: जांच रिपोर्ट तय करेगी 254 डॉक्टर की भर्ती सही हुई या गलत

Thu, 21 Sep 2023 04:00 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Sep 2023 04:00 AM IST
सार

आयुर्वेद विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती शुरू की थी।

विज्ञापन
Uttarakhand Medical Services Selection Board Investigation will Held for recruitment of 254 doctors
जांच-पड़ताल - फोटो : pixabay(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड के माध्यम से की गई 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती सही हुई या गलत। यह आयुर्वेद निदेशक की जांच रिपोर्ट आने के बाद ही साफ होगा। फिलहाल शासन स्तर चयनित डॉक्टर की तैनाती रोक रखी है। मामले की जांच आयुर्वेद निदेशक एवं अपर सचिव डाॅ. विजय कुमार जोगदंडे कर रहे हैं।

विज्ञापन


आयुर्वेद विभाग के प्रस्ताव पर उत्तराखंड चिकित्सा सेवा चयन बोर्ड ने 254 आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारियों की भर्ती शुरू की थी। 30 जून को भर्ती का परिणाम घोषित कर चयनित अभ्यर्थियों की सूची शासन को भेजी थी। साथ ही होम्योपैथी डॉक्टर के 24 पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


उत्तराखंड: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे चरण के पंजीकरण की तारीख बढ़ी, पढ़ें कब तक कर सकेंगे अप्लाई
विज्ञापन
विज्ञापन


भर्ती में गड़बड़ी की शिकायत मिलने पर 4 अगस्त को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भर्तियों की जांच के आदेश दिए थे। होम्योपैथी डॉक्टर पदों की भर्ती प्रक्रिया स्थगित कर दी गई थी। वहीं, शासन ने 254 आयुर्वेद डॉक्टर पदों पर चयनित अभ्यर्थियों की नियुक्ति रोक कर आयुर्वेद निदेशक को जांच सौंपी। सचिव आयुष डॉ. पंकज कुमार पांडेय का कहना है आयुर्वेद डॉक्टर भर्ती मामले की जांच निदेशक आयुर्वेद को सौंपी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर सरकार चयन प्रक्रिया पर निर्णय लेगी।

भाजपा नेता रविंद्र जुगरान ने भी उठाया मामला
आयुर्वेद डॉक्टर भर्ती में चयनित अभ्यर्थियों के प्रतिनिधिमंडल ने भाजपा नेता रविंद्र जुगरान से मुलाकात की। अभ्यर्थियों का कहना है कि 11 साल के बाद विभाग में डॉक्टर की भर्ती की गई। लेकिन मई माह में परीक्षा परिणाम घोषित होन के बाद भी नियुक्ति नहीं दी गई। जुगरान ने मामले को सचिव आयुष के समक्ष उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed