{"_id":"603096d07242d1018d389c3d","slug":"uttarakhand-mediation-is-compulsory-for-student-of-uttarakhand-technical-university","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के यूटीयू के कॉलेजों में छात्रों के लिए मेडिटेशन अनिवार्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के यूटीयू के कॉलेजों में छात्रों के लिए मेडिटेशन अनिवार्य
Sat, 20 Feb 2021 10:35 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
गौरव ममगाईं, अमर उजाला, देहरादून
Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Sat, 20 Feb 2021 10:35 AM IST
विज्ञापन
उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय (यूटीयू) से संबद्ध कॉलेजों में छात्र मेडिटेशन भी करेंगे। यूटीयू ने शनिवार से टेक्यूप (टेक्निकल एजूकेशन क्वालिटी इंप्रूवमेंट प्रोग्राम) के तहत पहली बार छात्रों के लिए मेडिटेशन का बेसिक कोर्स शुरू कर दिया है। यूटीयू से संबद्ध प्रदेशभर के कॉलेजों में छात्रों को कक्षा लेना अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
स्टूडेंट एक्सीलेंस लर्निंग प्रोग्राम है इस कोर्स का नाम
मेडिटेशन का बेसिक कोर्स छह दिन तक चलेगा। इसे स्टूडेंट एक्सीलेंस लर्निंग प्रोग्राम का नाम दिया गया है। हर कक्षा में 60 छात्र-छात्राओं का बैच बनाया जाएगा। प्रत्येक दिन सुबह व शाम दो समय कक्षा लेनी होगी।
विज्ञापन
आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से संचालित होगी कक्षा
घर से कक्षा लेने की सुविधा भी होगी। कुलसचिव आरपी गुप्ता ने कहा कि यूटीयू ने सभी कॉलेजों को इस प्रोग्राम का सफलतापूर्वक संचालन करने को कहा है। यह कक्षा आर्ट ऑफ लिविंग की ओर से संचालित होगी।
विज्ञापन
ये होंगे फायदे:
छात्रों को मेडिटेशन, योग व स्ट्रेस मैनेजमेंट सिखाया जाएगा। इस विधि के जरिये छात्रों को तनावमुक्त रहने व शारीरिक एवं बौद्धिक रूप से मजबूत बनाया जाएगा। छात्रों को आध्यात्म से जुड़ने के लिए प्रेरित भी किया जाएगा। यह बताया जाएगा कि मेडिटेशन व योग दिनचर्या व जीवन में बदलाव लाने में किस तरह मददगार साबित होता है।
छात्रों को तनावमुक्त व बौद्धिक विकास करना
यूटीयू में पहली बार छात्रों के लिए मेडिटेशन कक्षा शुरू हो रही है। सभी कॉलेजों में छात्र-छात्राओं को छह दिन की मेडिटेशन कक्षाएं लेना अनिवार्य है। इसका मकसद छात्रों को तनावमुक्त करने व बौद्धिक विकास करना है।
- प्रो. एनएस चौधरी, कुलपति, यूटीयू