{"_id":"61634e018ebc3e626539762c","slug":"uttarakhand-masters-football-team-became-champion-in-goa-city-news-drn3930166105","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: उत्तराखंड मॉस्टर्स फुटबॉल की टीम गोवा में बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: उत्तराखंड मॉस्टर्स फुटबॉल की टीम गोवा में बनी चैंपियन
Mon, 11 Oct 2021 01:13 PM IST
देहरादून ब्यूरो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: देहरादून ब्यूरो
Updated Mon, 11 Oct 2021 01:13 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोवा में आयोजित राष्ट्र स्तरीय मॉस्टर्स चैंपियनशिप में उत्तराखंड मॉस्टर्स फुटबॉल की टीम चैंपियन बनी। उत्तराखंड 50 प्लस फुटबॉल टीम ने फाइनल मैच में आंध्र प्रदेश को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम किया। कमल उप्रेती ने मैच के 28वें मिनट में शानदार गोल कर टीम को 1-0 से बढ़त दिलाई। दूसरा गोल संदीप थापा (दारा) ने किया।
संदीप थापा को पूरे टूर्नामेंट में शानदार खेल के लिए प्लयेर ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब दिया गया। गोल कीपर एसपी जोशी ने शानदार बचाव किए। वहीं, इसके बाद उत्तराखंड 40 प्लस फुटबॉल टीम का मुकाबला मेजबान गोवा की टीम के साथ हुआ। जिसमें भी उत्तराखंड की टीम ने 3-2 से मुकाबला अपने नाम कर लिया।
उत्तराखंड के लिए राजेश चौहान, मोईन खान और सुशील रावत ने गोल किए। सुशील रावत को पूरे टूर्नामेंट में उनके शानदार खेल के लिए प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट के खिताब से नवाजा गया। टीम के चीफ मैनेजर विपिन बलूनी ने कहा कि हमारे उत्तराखंड की 40 व 50 प्लस की टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर प्रदेश का नाम रोशन किया है।