फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Mastermind arrested who called and demand ransom from MLA in name of Home Minister's son

Uttarakhand: विधायकों से रंगदारी मांगने वाला मास्टरमाइंड गिरफ्तार, गृहमंत्री के बेटे के नाम से किया था फोन

Mon, 24 Feb 2025 10:07 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर)
संवाद न्यूज एजेंसी, रुद्रपुर(ऊधमसिंह नगर) Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 24 Feb 2025 10:07 PM IST
सार

रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के नंबर पर बीती 13 फरवरी को एक युवक ने काॅल कर खुद को गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताकर मंत्री बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये मांगे।

विज्ञापन
Uttarakhand Mastermind arrested who called and demand ransom from MLA in name of Home Minister's son
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के बेटे जय शाह के नाम से रुद्रपुर, नैनीताल और हरिद्वार के रानीपुर विधायक को मंत्री बनाने का झांसा देने और करोड़ों रुपये मांगने वाले मास्टरमाइंड को पुलिस ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। आरोपी ने उत्तराखंड के अलावा मणिपुर, ओडिशा और कर्नाटक के विधायकों को कॉल करने की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन


रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा के नंबर पर बीती 13 फरवरी को एक युवक ने काॅल कर खुद को गृह मंत्री अमित शाह का बेटा जय शाह बताकर मंत्री बनाने के लिए तीन करोड़ रुपये मांगे। इसी तरह नैनीताल विधायक सरिता आर्या और भेल रानीपुर विधायक आदेश चौहान को भी फोन किया। तीनों थानों क्षेत्रों की पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर तलाश शुरू कर दी थी।
विज्ञापन


Rudrapur: पति गया कांवड़ लेने...फंदे पर लटकी मिली पत्नी, 12 साल पहले हुई थी शादी; नहीं मिला सुसाइड नोट
विज्ञापन
विज्ञापन


18 फरवरी को पुलिस ने मामले में मूलरूप से एटा के निधौली कला और हाल निवासी खोडा कॉलोनी (गाजियाबाद) उवैश अहमद को रुद्रपुर से गिरफ्तार किया, वहीं उवैश के साथी प्रियांशु पंत को हरिद्वार पुलिस ने पकड़ लिया। दोनों को जेल भेज दिया गया था, लेकिन मुख्य आरोपी गौरव नाथ निवासी सपेरा बस्ती थाना गाजीपुर नई दिल्ली पुलिस के हाथ नहीं लग सका था। 18 फरवरी से ही एक टीम दिल्ली में उसकी तलाश में जुटी थी।

ऊधमसिंह नगर के एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि रविवार को एसओजी और कोतवाली पुलिस ने गौरव नाथ को दिल्ली के कड़कड़डूमा कोर्ट के पास से गिरफ्तार कर लिया। वह जुए और नशे का आदी है। अपने शौक पूरे करने के लिए उसने दो साथियों की मदद से प्लान बनाया था। साथियों की गिरफ्तारी के बाद उसने घर छोड़ दिया था। वह अपने दोस्तों और परिचितों के घरों में शरण ले रहा था। उसने मणिपुर, ओडिशा और कर्नाटक के विधायकों को भी कॉल कर रकम मांगने की बात स्वीकारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed