फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Udham Singh Nagar News ›   Woman found hanging in room in rudrapur

Rudrapur: पति गया कांवड़ लेने...फंदे पर लटकी मिली पत्नी, 12 साल पहले हुई थी शादी; नहीं मिला सुसाइड नोट

Mon, 24 Feb 2025 05:04 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर
अमर उजाला नेटवर्क, ऊधम सिंह नगर Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 24 Feb 2025 05:04 PM IST
सार

कांवड़ लेने हरिद्वार गए व्यक्ति की पत्नी घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी लेने में जुटी है।

विज्ञापन
Woman found hanging in room in rudrapur
फांसी।

विस्तार

रुद्रपुर ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में कांवड़ लेने हरिद्वार गए व्यक्ति की पत्नी घर में संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटकी मिली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस घटना के कारणों की जानकारी लेने में जुटी है।

विज्ञापन

ट्रांजिट कैंप के वार्ड तीन जी ब्लाॅक में सुखदेव मंडल अपनी पत्नी लतीका और बेटे के साथ रहता है। उसके पिता, बड़ा भाई और मां दूसरे मकान में रहते हैं। सुखदेव अपने पिता बाबूराम मंडल और भाई सुब्रत के साथ कांवड़ लेने हरिद्वार गया है। सोमवार की सुबह पुलिस को सूचना मिली कि लतीका ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली है। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो लतीका को फंदे से उतारा गया। घटनास्थल पर मौजूद मृतका की सास सुशीला मंडल ने बताया कि वह दूसरे बेटे के साथ रहती हैं।

विज्ञापन

सोमवार की सुबह वह छोटे बेटे सुखदेव के घर आई तो लतीका घर की छत पर लगाए लोहे के पाइप में साड़ी के फंदे पर लटकी थी। उन्होंने दूसरी बहू सुष्मिता को बुलाकर लतीका के गले से फंदा हटाकर उसे उतार दिया था। लतीका का मायका दुर्गापुर बुकसौरा दिनेशपुर का है और 12 साल पहले उसकी शादी हुई थी। मृतका का 11 साल का बेटा है। सूचना पर मृतका के पिता सुशील राय और परिजन भी वहां पहुंच गए। एसएसपी मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह साफ हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed