फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Many IFS officers transferred Ranjan Mishra becomes Chief Forest Conservator Wildlife

UK IFS Transfer: रंजन प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव और कोको रोसे बने राजाजी नेशनल पार्क के निदेशक, देखें लिस्ट

Tue, 24 Sep 2024 07:51 PM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Tue, 24 Sep 2024 07:51 PM IST
सार

अपर प्रमुख वन संरक्षक परियोजना एवं सामुदायिक कपिल लाल को सीसीएफ पर्यावरण का अतिरिक्त प्रभार, विवेक पांडे को अपर प्रमुख वन संरक्षक वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण, हल्द्वानी में नई तैनाती दी गई है।

विज्ञापन
Uttarakhand Many IFS officers transferred Ranjan Mishra becomes Chief Forest Conservator Wildlife
तबादला - फोटो : प्रतीकात्मक

विस्तार

वन विभाग में कई आईएफएस अफसरों के तबादले करने के साथ अतिरिक्त प्रभार दिए गए हैं। कई से अतिरिक्त प्रभार को हटाया भी गया है। प्रमुख वन संरक्षक वन्यजीव की जिम्मेदारी रंजन मिश्रा को दी गई, जबकि समीर सिन्हा को कैंपा का सीईओ बनाया गया है। अपर प्रमुख वन संरक्षक परियोजना एवं सामुदायिक कपिल लाल को सीसीएफ पर्यावरण का अतिरिक्त प्रभार, विवेक पांडे को अपर प्रमुख वन संरक्षक वन अनुसंधान प्रबंधन एवं प्रशिक्षण, हल्द्वानी में नई तैनाती दी गई है।

विज्ञापन


अपर प्रमुख वन संरक्षक निशांत वर्मा से मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबंधन का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है। मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल नरेश कुमार से मुख्य वन संरक्षक पारिस्थतिकीय पर्यटन, प्रचार एवं विस्तार व प्रबंध निदेशक, इको टूरिज्म विकास निगम का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है।
विज्ञापन


बांस रेशा विकास परिषद के सीईओ मनोज चंद्रन को नामिम गंगे परियोजना का निदेशक, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटने के बाद मीनाक्षी जोशी मुख्य वन संरक्षक सतर्कता एवं विधि प्रकोष्ठ का कार्यभार संभालेंगी। जायका के परियोजना निदेशक प्रसन्न पात्रो को सीईओ बांस रेशा विकास परिषद का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


Uttarakhand Weather: सुबह से गर्मी ने सताया, शाम को बदला मौसम, राजधानी देहरादून में हुई रिमझिम बारिश

मुख्य वन संरक्षक राहुल को सीसीएफ वन उपयोग एनटीएफपी और आजीविका का अतिरिक्त प्रभार, सीसीएफ कुमाऊं धीरज पांडे को वन संरक्षक उत्तरी वृत्त का अतिरिक्त प्रभार मिला है। वन संरक्षक उत्तरी वृत्त कोको रोसो को राजाजी नेशनल पार्क का निदेशक बनाया गया है।

डीएफओ रामनगर दिगांथ नायक से डिप्टी डायरेक्टर कार्बेट टाइगर रिजर्व का प्रभार हटाया गया है। आकाश गंगवार को उप वन संरक्षक लैंसडोन, नवीन पंत को डीएफओ कालागढ़ वन प्रभाग बनाया गया है।

परिवीक्षाधीन तरुण एस को उप वन संरक्षक केदारनाथ वन प्रभाग पर तैनात किया गया है। डीएफओ कल्याणी से उप वन संरक्षक केदारनाथ वन प्रभाग का अतिरिक्त प्रभार हटाया गया है। परिवीक्षाधीन राहुल मिश्रा को डिप्टी डायरेक्टर सीटीआर बनाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed