Uttarakhand Weather: सुबह से गर्मी ने सताया, शाम को बदला मौसम, राजधानी देहरादून में हुई रिमझिम बारिश
Uttarakhand Weather Update: 25-26 सितंबर को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश हो सकती है। जिससे राहत मिलने के आसार है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मानसून के अंतिम चरण में भी गर्मी का सितम कम नहीं हो रहा है। चटक धूप के चलते सितंबर में एक बार फिर गर्मी लौट आई है। दिनभर धूप ने खूब पसीने छुड़ाए। वहीं, शाम को मौसम ने करवट बदली और राजधानी देहरादून में रिमझिम बारिश हुई। मौसम का मिजाज बदलने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है।
मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश के पर्वतीय जिलों के कुछ हिस्सों में हल्की से हल्की बारिश होने के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाकों में मौसम शुष्क रहेगा। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया, बीते कुछ दिनों से मौसम पूरी तरह से साफ है।
Uttarkashi News: सीजन के दूसरा चरण... 22 दिन में गंगोत्री और यमुनोत्री धाम पहुंचे 1.45 लाख श्रद्धालु
उत्तर-पश्चिम हवाओं का दौर भी बंद है। इसके चलते तापमान में बढ़ोतरी हुई है। हालांकि 25-26 सितंबर को पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों के कुछ हिस्सों में बारिश के आसार हैं। जिससे राहत मिलने के आसार है। उधर, अब सितंबर के बाद ही उत्तराखंड से मानसून की विदाई होगी।