{"_id":"5adb65004f1c1b64098b5ba8","slug":"uttarakhand-major-pritam-kunwar-get-kirti-chakra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"6 आतंकियों को मारने वाले चमोली के मेजर प्रीतम कुंवर को मिलेगा कीर्ति चक्र सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
6 आतंकियों को मारने वाले चमोली के मेजर प्रीतम कुंवर को मिलेगा कीर्ति चक्र सम्मान
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पीपलकोटी
Updated Sun, 22 Apr 2018 08:49 AM IST
विज्ञापन
major pritam kunwar
- फोटो : amar ujala
चमोली जिले के मठ गांव निवासी और भारतीय सेना के मेजर प्रीतम कुंवर को 23 अप्रैल को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद कीर्ति चक्र से सम्मानित करेंगे।
विज्ञापन
मेजर प्रीतम ने 25 मई 2017 को उड़ी सेक्टर में हुए आतंकी हमले में 6 आतंकियों को मार गिराया था। उनके अदम्य साहस के लिए 15 अगस्त 2017 को उन्हें कीर्ति चक्र से सम्मानित करने की घोषणा की गई थी।
विज्ञापन
प्रीतम कुंवर के पिता रिटायर्ड सूबेदार मेजर नरेंद्र कुंवर ने बताया कि यह क्षण उनके जीवन का यादगार क्षण है। जब उनके पुत्र को देश सेवा के लिए शांतिकाल का सर्वोच्च सेना सम्मान प्रदान किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos
उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाया है
INDIAN ARMY
- फोटो : BASIT ZARGAR
मठ गांव के संतोष कुंवर का कहना है कि मेजर प्रीतम कुंवर ने जिले के साथ ही उत्तराखंड राज्य का गौरव बढ़ाया है।
प्रीतम के माता-पिता अपने पैतृक गांव मठ में ही रहते हैं।
बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, विजय प्रसाद मलासी का कहना है कि प्रीतम को मिल रहे सम्मान से चमोली जिले में खुशी की लहर है।
प्रीतम के माता-पिता अपने पैतृक गांव मठ में ही रहते हैं।
बंड विकास संगठन के अध्यक्ष शंभू प्रसाद सती, पूर्व अध्यक्ष अतुल शाह, जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह नेगी, विजय प्रसाद मलासी का कहना है कि प्रीतम को मिल रहे सम्मान से चमोली जिले में खुशी की लहर है।