फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand lost chance for national games 2018

उत्तराखंड से छिनी 2018 में होने वाले नेशनल गेम्स की मेजबानी, ये है बड़ा कारण

Tue, 19 Sep 2017 12:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी
ब्यूरो/अमर उजाला, हल्द्वानी Updated Tue, 19 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
uttarakhand lost chance for national games 2018

उत्तराखंड में नवंबर-दिसंबर 2018 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल अब गोवा में होंगे। जानकारों का कहना है कि उत्तराखंड में अब 2019 या 2020 में ही राष्ट्रीय खेल हो पाएंगे। राष्ट्रीय खेल छिनने का मुख्य कारण खेल गांव के साथ खेल ढांचा तैयार न होना बताया जा रहा है। हालांकि उत्तराखंड के खेल मंत्री का दावा है कि वे राष्ट्रीय खेल उत्तराखंड में करवाने की पुरजोर कोशिश करेंगे।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक खेल मंत्रालय और भारतीय ओलंपिक संघ गोवा पर 36वें राष्ट्रीय खेल कराने के लिए लंबे समय से दबाव बनाए हुए थे। खेल मंत्रालय के सूत्रों के मुताबिक गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने नवंबर, 2018 में राष्ट्रीय खेल आयोजित कराने के लिए हामी भर दी है।
विज्ञापन


भारतीय ओलंपिक संघ की बैठक में गोवा ने 36 वें राष्ट्रीय खेल कराने को लेकर दावा प्रस्तुत किया था। दावे में गोवा में संसाधन और सुविधाओं की प्रगति की रिपोर्ट रखी गई। सूत्रों के अनुसार उत्तराखंड की ओर से दावा तो किया था लेकिन खेल गांव सहित खेल ढांचे की तैयारियों में पिछड़ने के कारण 2018 में प्रस्तावित राष्ट्रीय खेल गोवा को दे दिए गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोवा और छत्तीसगढ़ में नहीं हो पाए थे खेल

uttarakhand lost chance for national games 2018

राष्ट्रीय खेलों को लेकर बनी उत्तराखंड की आयोजन समिति के सचिव निर्वाण मुखर्जी ने बताया कि उनकी भारतीय ओलंपिक संघ के सचिव राजीव मेहता से बात हुई है। उन्होंने बताया है कि 2018 में गोवा में राष्ट्रीय खेल होने हैं, ऐसे में उत्तराखंड में राष्ट्रीय खेल 2019 या 2020 में होंगे।

मुखर्जी ने कहा कि अभी उत्तराखंड में खेल गांव बनकर तैयार नहीं हुआ है। ढांचागत रूप से अभी कई काम होने हैं। तब तक उत्तराखंड को तैयारी करने का समय भी मिल जाएगा। उधर संयुक्त निदेशक खेल प्रशांत आर्या ने बताया कि उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से अभी कोई पत्र प्राप्त नहीं हुआ है।

गोवा में 36वें राष्ट्रीय खेल सितंबर 2016 में होने थे। छत्तीसगढ़ में 37 वें राष्ट्रीय खेल दिसंबर 2017 में होने थे लेकिन दोनों राज्यों में खेल ढांचा तैयार नहीं होने के कारण राष्ट्रीय खेल नहीं हो पाए। 

उत्तराखंड ने गोवा से पहले राष्ट्रीय खेल के लिए दावेदारी की है। भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से 2018 की मेजबानी के लिए मौखिक रूप से हामी भी भरी गई थी। मैं जल्द दिल्ली जाकर 2018 की मेजबानी के लिए बात करूंगा। हमारी तैयारी पूरी है। हर हाल में 2018 में यहां राष्ट्रीय खेल होंगे। 
-अरविंद पांडेय, खेल मंत्री उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed