फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024 bjp 16 Leaders Including Modi Yogi demand for Election campaign heat up

Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड में प्रचार को गति देने के लिए मोदी, शाह और योगी समेत 16 दिग्गजों की डिमांड

Thu, 21 Mar 2024 02:30 AM IST
अलका त्यागी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 21 Mar 2024 02:30 AM IST
सार

Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024: राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर इन दिग्गजों के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई केंद्रीय नेताओं के आने की संभावना है।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Elections 2024 bjp 16 Leaders Including Modi Yogi demand for Election campaign heat up
पीएम मोदी सीएम योगी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तराखंड में चुनाव प्रचार गरमाने के लिए प्रदेश भाजपा ने केंद्रीय नेतृत्व को पीएम नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 16 दिग्गजों की डिमांड भेजी है। स्टार प्रचारकों की इस सूची के लिए संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से अनुरोध किया है।

विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने यह जानकारी दी। राज्य की पांच लोकसभा सीटों पर इन दिग्गजों के अलावा रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, स्मृति ईरानी, मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह समेत कई केंद्रीय नेताओं के आने की संभावना है।
विज्ञापन


Lok Sabha Elections 2024: उत्तराखंड में 75 फीसदी मतदान के लिए योजना तैयार, वोटरों को ऐसे किया जाएगा जागरूक
विज्ञापन
विज्ञापन


भट्ट के मुताबिक, लोकसभा स्तर पर होने वाली रैलियों, सभाओं एवं रोड शो की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। जैसे ही केंद्र से स्टार प्रचारक तय हो जाएंगे, रैलियां व रोड शो कार्यक्रम शुरू हो जाएंगे। भट्ट ने कहा कि पार्टी का चुनाव प्रचार अभियान पहले ही शुरू हो चुका है। पार्टी प्रत्याशियों के नामांकन के बाद इसे और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा।

आज पूर्व विधायक भाजपा में होंगे शामिल
पार्टी सदस्यता अभियान पर प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बृहस्पतिवार को पार्टी में बड़ी जॉइनिंग होगी, जिसमें पिछली बार विधानसभा चुनाव लड़ने वालों के साथ कई पूर्व विधायक भी शामिल होंगे। उन्होंने कांग्रेस के खाली होने के सवाल पर कटाक्ष किया कि जिस तरह देवभूमि ऐतिहासिक कानून लाकर देश में नजीर पेश कर रही है, ठीक उसी तरह कांग्रेस भी समाप्ति की ओर बढ़ रही है। लिहाजा कांग्रेस मुक्त उत्तराखंड होना अब निश्चित है।

प्रत्याशियों में देरी को लेकर कांग्रेस पर किया तंज
भट्ट ने कांग्रेस में प्रत्याशी तय करने में हो रही देरी पर चुटकी ली। कहा कि हालांकि यह उनका अंदरूनी मामला है, लेकिन मुझे विश्वास है शीघ्र ही जमानत जब्त होने वाले नाम भी सामने आ जाएंगे। क्योंकि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता चुनाव के परिणाम को बखूबी समझ रहे हैं। यही वजह है कि मैं नहीं लडूंगा की लड़ाई चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed