फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Tehri Lok Sabha Bobby Panwar came from youth movement to big screen

Uttarakhand Lok Sabha Election Result 2024: टिहरी लोकसभा...युवा आंदोलन से निकलकर बड़े ‘पर्दे’ पर आए बॉबी पंवार

Wed, 05 Jun 2024 02:24 PM IST
रेनू सकलानी अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Wed, 05 Jun 2024 02:24 PM IST
सार

टिहरी लोकसभा सीट पर लंबे समय बाद किसी निर्दलीय को वोट का आंकड़ा डेढ़ लाख पार  पहुंचा। कई चरणों में बॉबी पंवार कांग्रेस के गुनसोला से आगे चले। इस चुनाव में बॉबी पंवार जौनसार का बड़ा सितारा बनकर उभरे।

विज्ञापन
Uttarakhand Lok Sabha Election 2024 Tehri Lok Sabha Bobby Panwar came from youth movement to big screen
बॉबी पंवार - फोटो : सोशल मीडिया हैंडल

विस्तार

युवा आंदोलन से राजनीति में हाथ आजमाने उतरे बॉबी चुनाव नतीजे आते ही बड़े ‘पर्दे’ पर आ गए। जिन युवाओं के सहारे बॉबी ने चुनाव लड़ा उनके लिए बॉबी तीसरे नंबर पर रहकर भी जीत गए। परिणामों की ‘फिल्म’ चली तो उसमें बॉबी का प्रदर्शन देखने लायक था। शुरुआत के कई राउंड में बॉबी ने कांग्रेस के गुनसोला को पास तक नहीं आने दिया।

विज्ञापन


जौनसार के बूथों की जब गिनती हुई तो जैसे बॉबी के पक्ष में वोटों की बारिश हो गई। हालांकि, शहर के बूथ जब गिने गए तो बॉबी दोनों छत्रपों की छांव में धुंधले पड़ने लगे। इसके बावजूद बॉबी हर किसी की उम्मीद से ज्यादा डेढ़ लाख से भी ज्यादा वोट पा गए। परिणामों के बाद जनता के जो रुझान मिले उनसे लगा कि जौनसार को एक नया सितारा मिल गया।

विज्ञापन

जौनसार का बड़ा सितारा बनकर उभरे
बता दें कि बॉबी पंवार बेरोजगार युवाओं के हक हकूक के लिए लड़ते हुए लाइम लाइट में आए थे। दो साल पहले परीक्षाओं में धांधली के जो मामले आए, उनमें बॉबी पंवार ने युवाओं के हक की पुरजोर लड़ाई लड़ी। बॉबी पंवार की अगुवाई में कई आंदोलन हुए जिनके कारण सरकार को भी कई बड़े फैसले लेने पड़े। युवाओं ने नए नकल विरोधी कानून लाने की मांग की। पिछले साल मार्च में हुए घंटाघर पर बड़े आंदोलन के बाद पंवार पर गंभीर धाराओं में मुकदमे भी हुए, लेकिन युवाओं ने उनका साथ नहीं छोड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शुरुआत में चर्चाएं हुईं कि शायद कांग्रेस बॉबी को अपना चेहरा बना सकती है, लेकिन कांग्रेस ने जोतसिंह गुनसोला को मैदान में उतारा। गुनसोला की जौनसार और आसपास की जनता में इतनी पकड़ नहीं थी। ऐसे में इसी क्षेत्र से आने वाले बॉबी पंवार को इसका फायदा मिला। पहले नंबर पर आईं भाजपा प्रत्याशी के बाद कई राउंड में दूसरे नंबर पर बॉबी पंवार रहे, लेकिन शहर क्षेत्र के मतदाताओं का साथ बॉबी को नहीं मिला। इसके बाद कई ऐसे राउंड भी आए जिनमें बॉबी को अच्छे खासे वोट पड़े। परिणाम जब पूरे हुए तो बॉबी थे तो तीसरे नंबर पर, लेकिन उन्हें मिले मतों का आंकड़ा किसी लोकप्रिय नेता के जैसा ही था।

ये भी पढ़ें...Uttarakahnd:  सहस्त्रताल ट्रैक पर नौ ट्रैकर्स ने गंवा दी जान, द्रौपदी का डांडा हिमस्खलन के बाद दूसरा बड़ा हादसा

युवाओं को पहले बना चुके थे वोट बैंक

रोजगार की चाह रखने वाले युवाओं का एक वोट बैंक बॉबी पहले ही बना चुके थे। देर थी बस चुनाव मैदान में उतरने की। इसके लिए उन्होंने लोकसभा चुनाव को चुना। शुरुआत से ही जौनसार को उनका गढ़ माना जा रहा था। युवाओं को साथ लेकर लड़े गए इस चुनाव के जब परिणाम आए तो हुआ भी यही। शुरुआती रुझानों में ही बॉबी पंवार ने कांग्रेस को पछाड़ना शुरू कर दिया। इसके बाद तीसरे राउंड में गुनसोला उनसे आगे निकल गए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed