फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: Retirement today, teacher could not share knowledge on last day

Uttarakhand Lockdown: रिटायरमेंट आज, अंतिम दिन गुरुजी नहीं बांट सके ज्ञान

Tue, 31 Mar 2020 02:32 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal विशाल चौधरी, अमर उजाला, रुड़की
विशाल चौधरी, अमर उजाला, रुड़की Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 31 Mar 2020 02:32 PM IST
सार

  • कोरोना के कारण सभी सरकारी स्कूल बंद 14 अप्रैल तक है बंद
  • रिटायरमेंट के अंतिम दिन स्कूल न जा पाने का शिक्षकों को दुख, करीब 20 से अधिक शिक्षक रिटायर

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Retirement today, teacher could not share knowledge on last day
प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

किसी भी शिक्षक के जीवन में रिटायरमेंट का दिन एक अहम भूमिका रखता है। शिक्षक रिटायरमेंट को लेकर तरह-तरह के सपने सजोते है, लेकिन मंगलवार को रिटायर होने वाले हरिद्वार जनपद के बीस से अधिक शिक्षकों के सपनों पर पानी फिर गया। रिटायरमेंट के दिन न तो खुशी मना सके। वहीं न ही बच्चों को पढ़ाने का सुख मिल पाया ।

विज्ञापन


प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को वित्तीय वर्ष समाप्त होता है। इन दिन ही शिक्षा विभाग की ओर से 60 साल की आयु पूरी कर चुके शिक्षकों को रिटायरमेंट किया जाता है। शिक्षकों के रिटायरमेंट को लेकर शिक्षकों के साथ-साथ स्कूल का
विज्ञापन

माहौल भी अलग ही हट कर होता है। इस दिन जहां शिक्षकों को अंतिम बार बच्चों को पढ़ाने का सुख मिलता है। वहीं बधाई देने वालों का ताता भी लगा रहता है, लेकिन इस बार स्थिति बिल्कुल उल्ट है। कोरोना के कारण पहले 31 मार्च तक लॉकडाउन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


रिटायमेंट होने वाले शिक्षकों को उम्मीद थी कि एक अप्रैल को अपने मन ही चाही पूरी कर सकेंगे, लेकिन इससे पहले की सरकार की ओर से 14 मार्च तक के लिए लॉकडाउन कर दिया गया है। इससे 31 मार्च को रिटायर हो रहे शिक्षकों की गहरा झटका लगा है। सामान्यत: प्रत्येक वर्ष 20 से अधिक शिक्षक रिटायर होते है।

क्या कहती है मिथलेश

राजकीय प्राथमिक विद्यालय बहादरपुर सैनी में कार्यरत मिथलेश मंगलवार को रिटायर हुईं। शिक्षिक मिथलेश ने बताया कि उन्होंने अपनी जीवन में सोचा नहीं था कि ऐसा होगा। रिटायरमेंट का दिन किसी भी शिक्षक के लिए अहम दिन होता है, लेकिन इन दिनों देश जिस महामारी से लड़ रहा है। उससे निपटना हर व्यक्ति की प्राथमिकता है। वह भगवान से प्रार्थना करती है कि देश को जल्द से जल्द कोरोना के प्रकोप से बाहर निकाले।


मंगलवार को जो भी शिक्षक रिटायरमेंट हुए। हालत सामान्य होते ही रिटायर हुए शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। वहीं रिटायरमेंट के फंड आदि जारी कराने को लेकर संघ प्रयासरत है।
- मनमोहन शर्मा, ब्लॉक अध्यक्ष, उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ

प्रत्येक वर्ष 31 मार्च को सामान्यत: करीब 20 से अधिक शिक्षक रिटायर हो जाते है। स्कूल खुले या न खुले। ये शिक्षक मंगलवार को रिटायरमेंट हुए है।
- ब्रहमपाल सिंह सैनी, जिला शिक्षाधिकारी बेसिक, हरिद्वार

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed