Uttarakhand Lockdown: दूसरे दिन भी नहीं आया कोरोना संक्रमित मामला, आधे मरीज हुए ठीक
- प्रदेश में अब तक 46 मामले मिले हैं, जिनमें से 23 मरीज हो चुके ठीक
- 214 सैंपल नेगेटिव आए, 227 सैंपल की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में कोरोना के आधे मरीज ठीक हो चुके हैं। उन्हें अस्पताल से छुट्टी देकर घर भी भेज दिया गया है। वहीं, बुधवार को लगातार दूसरे दिन प्रदेश में कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी से चार और संक्रमित मरीजों की रिपोर्ट निगेटिव आने पर अस्पताल से घर भेज दिया गया है। प्रदेश में अब तक कोरोना के 46 मामले मिल चुके हैं, जिनमें से 23 मरीज ठीक हो चुके हैं।
प्रभारी सचिव डॉ.पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि दून मेडिकल कॉलेज में कोरोना संक्रमण के लक्षण के आधार पर दो मरीजों को आइसोलेशन किया गया था। जिनके सैंपल जांच के लिए भेजे हैं, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है।
वहीं, बुधवार को मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, एम्स ऋषिकेश और निजी पैथोलॉजी लैब से आई रिपोर्ट में 214 सैंपल की रिपोर्ट मिले, सभी निगेटिव पाए गए। पूरे प्रदेश से 213 नए सैंपल जांच के लिए लैब भेजे गए। जबकि 227 सैंपलों की जांच रिपोर्ट आनी अभी बाकी है।
पढ़ें...अन्य जगह के खास अपडेट
-उत्तराखंड के कई इलाकों में अन्य दिनों की अपेक्षा बुधवार को अधिक लोग नजर आए। इतना ही नहीं बागेश्वर के जिला अस्पताल में लोग सामाजिक दूरी का पालन करते नहीं दिखे। देहरादून में भी नगर निगम जोनल कार्यालय में बच्चों को टीके लगावने के दौरान लोगों ने सामाजिक दूरी नहीं बनाई।
- कोविड 19 के लिए गृह मंत्रालय के आदेशों के तहत खनन कार्य होगा। अधिकारियों, खनन पट्टा स्वामी, ठेकेदार और श्रमिकों के लिए अलग से दिशा निर्देश भी जारी किए चुके हैं। कोरोना संक्रमित इलाकों में खनन पर रोक रहेगी। निर्माण कार्यों को खनन सामग्री मिल सकेगी। इस बाबत शासन ने आदेश जारी किए हैं। वहीं श्रम विभाग प्रदेश के मजदूरों के खाते में अब 1000 रुपये और डालेगा।
- उत्तरकाशी में नाकुरी जंगल के रास्ते पैदल सहारनपुर अपने घर जा रहे छह मजदूरों कों बड़कोट पुलिस ने पकड़ा है। मेडिकल परीक्षण के बाद सभी को आश्रय में रखा है। संबंधित ठेेकेदार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
- बागेश्वर जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ लग रही है। रोज दो सौ से ढाई सौ लोग ओपीडी में पहुंच रहे हैं। खास बात यह है कि अस्पताल में सोशल डिस्टेंसिंग के नियम का पालन नहीं हो रहा है। लोग झुंड में खड़े नजर आ रहे हैं। मास्क भी लोग नहीं पहन रहे हैं। लॉकडाउन में छूट की अवधि में बुधवार को अन्य दिनों की अपेक्षा बागेश्वर में अधिक लोग बाजार में दिखे। सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क का प्रयोग अब भी काफी कम लोग कर रहे हैं।
- देहरादून में नगर निगम के जोनल कार्यालय में बच्चों को टीके लगवाने लोग सोशल डिस्टेंंसिंग का पालन करते नहीं दिखे। यहां लोग बिन सोशल डिस्टेंस के लाइन में लगे दिखे।
- लॉकडाउन में ढील के दौरान बुधवार को पिथौरागढ़ की सड़कों में वाहन चालक सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते दिखे। अल्मोड़ा की बाजार में खरीदारी करने के लिए लोगों की भीड़ दिखाई दी, जिसमें लोग सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन करते हुए नजर आए।
- हल्द्वानी के बनभूलपुरा में आज कर्फ़्यू में तीन घंटे की ढील दी गई। इस दौरान लोग खरीदारी करते नजर आए।