फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown latest Update news:Prisoners will be released on parole from Dehradun district jail

Uttarakhand Lockdown: कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देहरादून की जेल से पैरोल पर रिहा होंगे कैदी

Sat, 28 Mar 2020 01:36 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 28 Mar 2020 01:36 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown latest Update news:Prisoners will be released on parole from Dehradun district jail
प्रतीकात्मक तस्वीर

कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए देहरादून की जिला जेल सुद्धोवाला से 120 विचाराधीन और सजायाफ्जा कैदियों को पैरोल पर रिहा किया जाएगा। इन कैदियों को छह माह के लिए रिहा किया जाएगा।

विज्ञापन


कैदियों को जेल से घर पहुंचाने की जिम्मेदारी जिला प्रशासन की होगी। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव नेहा कुशवाहा ने बताया कि 26 मार्च को जस्टिस सुधांशु धूलिया की अध्यक्षता वाली समिति ने उत्तराखंड की सभी जेलों से ऐसे कैदियों का ब्यौरा मांगा था, जिन्हें पैरोल पर रिहा किया जा सकता है।
विज्ञापन


प्रदेश के सभी 855 कैदियों की सूची समिति को सौंपी थी। इनमें से 36 कैदी बीमार थे। जिनका पूर्ण रूप से इलाज करने के आदेश भी समिति ने दिए हैं।

120 कैदियों की सूची समिति को दी गई

इसी क्रम में जिला जेल सुद्धोवाला से भी 120 कैदियों की सूची समिति को दी गई थी। यह सभी कैदी 07 साल से कम सजा वाले अपराधों में विचाराधीन है या सजा काट रहे हैं।

जिला जेल सुद्धोवाला में दो कैदी साधारण सर्दी खांसी से पीड़ित थे, जिनकी मेडिकल हिस्ट्री को देखते हुए उनमें कोई गंभीर बात नजर नहीं आई है। कैदियों के पिछले 06 महीने का रिकॉर्ड भी देखा जा रहा है कि उनसे कोई बाहर से मिलने तो नहीं आया है।

मसलन संक्रमित जगहों से इन सभी कैदियों को 06 महीने के लिए पैरोल पर रिहा किया जाएगा।

गोपेश्वर: छह माह के पैरोल पर छोड़े जाएंगे पुरसाड़ी जेल से 15 कैदी

सरकार के आदेश पर चमोली के पुरसाड़ी कारागार से 15 विचाराधीन कैदियों को छह माह के पैरोल पर छोड़ने का निर्णय लिया गया है। शनिवार को दो विचाराधीन कैदी छोड़ दिए जाएंगे। जबकि 13 कैदियों की रिहाई के लिए कारागार प्रशासन ने कारागार मुख्यालय को रिपोर्ट भेज दी है।

पुरसाड़ी कारागार के जेलर प्रमोद कुमार पांडे ने बताया कि पुरसाड़ी कारागार में मौजूदा समय में 37 कैदी और 52 विचाराधीन कैदी हैं। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुए उन विचाराधीन कैदियों की छह माह तक पैरोल पर रिहाई की जा रही है, जिनकी सजा सात साल तक ही है। मेडिकल चेकअप के बाद कैदियों को रिहा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed