फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand lockdown latest news : three category of hospital for corona treatment

Coronavirus in Uttarakhand : प्रदेश में कोरोना इलाज के लिए अस्पतालों की बनाई तीन श्रेणी

Tue, 21 Apr 2020 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Tue, 21 Apr 2020 09:58 AM IST
सार

  • कोविड समर्पित अस्पतालों में होगी आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा
  • जिला कोविड केयर हेल्थ सेंटर में प्रत्येक बेड में ऑक्सीजन की रहेगी व्यवस्था
  • जिला प्रशासन के अधीन होंगे कोविड केयर सेंटर

विज्ञापन
uttarakhand lockdown latest news : three category of hospital for corona treatment
मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत - फोटो : File Photo

विस्तार

प्रदेश सरकार ने कोरोना इलाज के लिए अस्पतालों की तीन श्रेणी तय की है। कोरोना पॉजिटिव और संदिग्ध लक्षण वाले मरीजों को श्रेणी के हिसाब से अस्पतालों में इलाज की सुविधा मिलेगी। कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज डेडीकेटेड (समर्पित) अस्पतालों में इलाज किया जाएगा, जहां पर सभी आईसीयू बेड और वेंटिलेटर की सुविधा होगी।

विज्ञापन


अपर सचिव स्वास्थ्य युगल किशोर पंत ने बताया कि कोरोना संक्रमित मरीजों के इलाज के लिए अस्पतालों की तीन अलग-अलग श्रेणी तय की गई है। कोरोना इलाज के लिए त्रिस्तरीय व्यवस्था होने से अन्य गंभीर बीमारियों के मरीजों का भी इलाज सुचारु से होता रहेगा।

विज्ञापन
Trending Videos

लेवल-एक में कोविड केयर सेंटर

लेवल-एक में कोविड केयर सेंटर(सीसीसी), लेवल-दो में समर्पित कोविड हेल्थ केयर सेंटर (डीसीसीएच) और लेवल-तीन में कोविड अस्पताल(डीसीएच) होंगे। सीसीसी जिला प्रशासन के अधीन होंगे, जहां पर सामान्य लक्षण वाले मरीज को चिकित्सा सुविधा दी जाएगी।

जबकि कोविड हेल्थ केयर सेंटर और कोविड अस्पताल स्वास्थ्य विभाग के अधीन रहेंगे। हेल्थ केयर सेंटर में हर बेड में ऑक्सीजन की सुविधा रहेगी, जबकि कोविड अस्पताल में आईसीयू और वेंटिलेटर की सुविधा रहेगी। कोरोना संक्रमित मरीज का इलाज कोविड अस्पताल में ही किया जाएगा।

विज्ञापन

श्रेणी के हिसाब से ये अस्पताल चिह्नित

कुमाऊं मंडल के लिए

लेवल-एक कोविड केयर सेंटर के लिए अल्मोड़ा, बागेश्वर, पिथौरागढ़, चंपावत, ऊधमसिंह नगर एवं नैनीताल के अंतर्गत आने वाले विश्राम गृह व अन्य सरकारी भवनों का इस्तेमाल किया जाएगा। इन जनपदों में कोविड हेल्थ केयर सेंटर के रूप में बेस चिकित्सालय अल्मोड़ा, जिला चिकित्सालय चंपावत, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह नगर और मेडिकल कालेज हल्द्वानी चिह्नित किए गए हैं। कोविड अस्पताल में राजकीय मेडिकल कालेज हल्द्वानी शामिल है।

गढ़वाल मंडल के लिए

देहरादून, चमोली, पौड़ी, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, टिहरी, हरिद्वार में कोविड केयर सेंटर के लिए गढ़वाल मंडल विकास निगम के विश्राम गृह और सरकारी भवनों का इस्तेेमाल जिला प्रशासन के माध्यम से किया जाएगा। कोविड हेल्थ केयर सेंटर के लिए चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी के जिला चिकित्सालय, एसपीएस चिकित्सालय ऋषिकेश, उप जिला चिकित्सालय कोटद्वार, मेला अस्पताल हरिद्वार, मेडिकल कालेज श्रीनगर को चिह्नित किया गया। जबकि कोविड अस्पताल में एम्स ऋषिकेश, दून मेडिकल कालेज और श्रीनगर मेडिकल कालेज शामिल किए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed