फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown latest news live: very small number of public seen in market

Uttarakhand Lockdown: 24 घंटे में पकड़े गए 183 लोग, लॉकडाउन के उल्लंघन पर पुलिस की कार्रवाई जारी

Sat, 28 Mar 2020 07:31 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 28 Mar 2020 07:31 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown latest news live: very small number of public seen in market
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

उत्तराखंड में अब तक कोरोना के छह पॉजिटिव केस सामने आए हैं। जिसमें से एक ट्रेनी आईएफएस सही हो गया है। उसे शुक्रवार को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया। अब पांच संक्रमित मरीज दून मेडिकल कॉलेज अस्पताल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती हैं।

विज्ञापन

आज दिनभर की अपडेट:

- लॉकडाउन के उल्लंघन को लेकर पुलिस की कार्रवाई जारी है। 24 घन्टे में 183 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव को लागू लॉकडाउन के उल्लघंन के आरोप में 183 लोगों की गिरफ्तारी की गई। प्रदेश में 308 अभियोगों में 1711 लोग पकड़े गए हैं। एमवी एक्ट के तहत अब तक  27,85,520 रूपये का संयोजन शुल्क वसूला गया है। डीजी अपराध अशोक कुमार ने कहा कि लोग लॉकडाउन का पालन करें, पुलिस  को कार्रवाई के लिए मजबूर ना करें।
विज्ञापन


- शनिवार को देहरादून जिला प्रशासन ने शहर के विभिन्न दुकानों पर छापा मारा और ओवर रेटिंग पकड़ी इस दौरान पांच दुकानों का चालान किया गया। पिछले 22 मार्च से चल रहे लॉकडाउन के चलते जिले में राशन और अन्य खाद्य सामाग्री ज्यादा कीमतों पर बेची जा रही है। दुकानदार बाजार में आवश्यक चीजों की कमी बताकर लोगों से मनमाने दाम वसूल रहे थे। इस प्रकार की शिकायतें लगातार सामने आने लगी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को जिलाधिकारी के निर्देश के बाद जिलापूर्ति अधिकारी ने टीमों का गठन कर शहर के विभिन्न क्षेत्रों में दुकानों पर छापा मारा। तपोवन, नालापानी चौक, डीएवी चौक,आढ़त बाजार में छापेमारी के दौरान टीम ने कई खामियां पकड़ी। जिसके बाद जिलापूर्ति विभाग की टीम ने इन दुकानों का ओवर रेंटिग में चालान कर दिया और दुकानदारों को सख्त निर्देश दिए कि अगर ओवररेटिंग की तो उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर सख्त कार्रवाई की जाएगी। जिलापूर्ति अधिकारी जसवंत सिंह कंडारी ने कहा कि शहर में ओवररेटिंग के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जाएगी। जो भी  दुकानदार ओवररेटिंग करते हुए पाया गया उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। 

- ट्रेनी आईएएस अधिकारी जरूरतमंदों की मदद के लिए सड़कों पर उतरे। कोरोना वायरस से निपटने के लिए पूरे देश को लॉकडाउन किया गया है। जिसके बाद दिहाड़ी मजदूरी करने वाले लोगों को खाने-पीने का संकट उत्पन्न हो गया है। जिसे देखते हुए शनिवार को एसडीएम वरुण चौधरी के नेतृत्व में भाजपा और व्यापार मंडल के साथ कई ट्रेनी आईएएस अफसरों ने भी गरीब मजदूरों को राशन बांटा।

ट्रेनी आईएएस नंदिनी, राज, राहुल, मयंक, ललित गोयल, डा. नेहा यादव व आईएसएस ट्रेनिंग की शिक्षक भावना पोरवाल ने कहा कि इस समय देश संकट में है और ऐसे में सभी लोगों की जिम्मेदारी है कि वह सरकार और प्रशासन का सहयोग करें।

- देहरादून के होटल और सेलाकुई में कुछ दिन रहे विदेशी युवक की नोएडा में कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। जिसके बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम उक्त होटल में रहे लोगों और सेलाकुई में उक्त युवक से मिले लोगों की सूची बना रही है। जिसके बाद इन सभी की जांच होगी और इन्हें क्वारंटीन किया जाएगा।

- उत्तराखंड में कोरोना वायरस से ग्रसित एक और मरीज मिला है। जिसके बाद अब राज्य में कोरोना के छह पॉजिटिव मामले हो गए हैं। जिनमें से एक मरीज सही हो चुका है। जानकारी के मुताबिक उक्त युवक देहरादून का रहने वाला है और 18 मार्च को दुबई से लौटा था। 

- लॉकडाउन के कारण मुर्गी का दाना उपलब्ध ना होने से पोल्ट्री फार्मिंग करने वालों के सामने भारी परेशानी आन पड़ी है। ऊधम सिंह नगर  के शक्तिफार्म के एक किसान ने करीब 8000 मुर्गियों को दाने के अभाव में बाहर खुले में छोड़ दिया।

- दिल्ली से चंपावत आ रही रोडवेज बस में सवार एक नेपाली यात्री की कोरोना वायरस की रिपोर्ट निगेटिव आई है। ये यात्री 23 मार्च को जिले की सीमा जगबुड़ा में दो बसों में 63 अन्य मुसाफिरों के साथ पहुंचा था। तब जगबुड़ा में हुई स्क्रीनिंग में दोनों बसों के एक-एक यात्री को हल्का बुखार पाया गया था। शुरुआती लक्षण के बाद एसीएओ डॉ. एचएस हयांकी ने इस नेपाली की स्लाइड जांच तीन दिन पूर्व हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेजी थी। डीएम सुरेंद्र नारायण पांडेय ने बताया कि जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। मगर नेपाली व्यक्ति को अभी भी 14 दिन के क्वारंटीन में टनकपुर में रखा जाएगा। जबकि बकाया 63 यात्रियों को उनके घरों को भेज दिया गया है। जहां उन्हें भी होम क्वारंटीन में रहने की हिदायत दी गई है और इसकी जानकारी उनके क्षेत्रों की आशा व आंगनबाड़ी वर्कर्स को दे दी गई है।

- आज बाजारों में पूरी तहर सन्नाटा दिखाई दिया। लोग घरों से नहीं निकले। दोपहर एक बजे दुकानें बंद करने के आदेश थे, लेकिन उससे पहले ही सड़कें वीरान हो गई।

- पास बनवाने के लिए देहरादून कलेक्ट्रेट में काफी भीड़ पहुंची है। यहां मारामारी का आलम है। यहां लोग सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। मसूरी झील क्षेत्र में मजदूरी करने वाले पैदल ही बनारस के लिए चल दिए।

 

सस्ते गल्ले की दुकान के बाहर सुबह से लंबी लाइनें

- अल्मोड़ा में अति आवश्यक वस्तुओं के अलावा खुली अन्य दुकानों को एसडीएम सीमा विश्वकर्मा ने बंद करवाया। यहां अनावश्यक रूप से लगे फड़ को हटाया गया। वहीं आज केएमवीएन उपाध्यक्ष रेनू अधिकारी और महेंद्र अधिकारी ने चार सौ से ज्यादा गरीबों को खाना खिलाया। हल्द्वानी में इंदिरा नगर वार्ड नंबर 1़ में मजदूर और जरूरतमंद तबके के लोगों को राशन बांटा गया। पार्षद शकील अंसारी द्वारा सत्तर परिवारों को राशन बांटा गया। पार्षद पिछले तीन दिनों सेे राशन बांट रहे हैं। उनका कहना है कि आगे भी यह कार्य जारी रहेगी।

- रामपुर बॉर्डर पर कुमाऊं के दर्जनों लोगों को रोका गया। ये लोग दिल्ली से पैदल चलकर या फिर लिफ्ट लेकर यहां तक पहंचे। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। वहीं स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी मेडिकल जांच कर रही है। जिसके बाद यहां एसएसपी बरिंदरजीत सिंह पहुंचे। उन्होंने फंसे हुए लोगों को घर तक पहुंचाने आश्वासन दिया। इसके साथ ही उन्होंने बेवजह आ रहे वाहनों को सीज करने के निर्देश दिए।

- डीएम के आदेश में हल्द्वानी की मंगल पड़ाव स्थित सब्जी मंडी को बंद कर दिया गया है। यहां पचास के अधिक दुकानें व चक्कियां हैं। जिन्हें प्रशासन द्वारा आज बंद करवा दिया। जबकि पूर्व में आदेश था कि राशन की दुकान और आटा चक्की भी खुली रहेंगी। इसके साथ ही अंतिम क्रियाकर्म का सामान भी नहीं मिल पा रहा है। अंतिम संस्कार का सामान बेचने वाले संजय राजपूत का कहना है कि एसएसपी द्वारा उनकी दुकान को बंद करवा दिया है।

- टनकपुर में सस्ता गल्ला की दुकान में खाद्यान वितरण शुरू हुआ। फिलहाल एक माह का राशन बांटा जा रहा है। राशन वितरण में सामुदायिक दूरी का ध्यान रखा जा रहा  है।

- रामनगर कोतवाली द्वारा आज बेसहारा और जरूरतमंदों को राशन बांटा गया। पिथौरागढ़ जिलाधिकारी कार्यालय के बाहर बिहार और यूपी के दिहाड़ी मजदूर एकत्र हुए। उन्होंने मांग की कि उन्हें उनके घर भेजने का प्रबंध किया जाए।

- श्रीनगर गढ़वाल में एक व्यापारी जरूरतमन्दों को फ्री राशन दे रहा था, जिससे भीड़ लग गयी। लोगों की शिकायत पर पुलिस ने लोगों को हटाया। जिलाधिकारी डीएस गर्ब्याल ने बताया कि  सम्बंधित व्यक्ति को नोटिस दिया जाएगा। इस दौरान लोगों ने सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं किया। लोग एक दूसरे से चिपक कर लाइन में लगे दिखाई दिए।
 

- आज शनिवार को हल्द्वानी रोडवेज स्टेशन पर पहाड़ के यात्रियों के लिए चार बसें लगाई गई हैं। मेडिकल चेकअप के बाद ही यात्रियों को बस में बैठने दिया जाएगा।

- हरिद्वार में तीन माह राशन लेने के लिए सस्ते गल्ले की दुकान के बाहर सुबह से ही लंबी लाइनें लग गई हैं।
 

- देहरादून के बाजारों में आज शनिवार को बेहद कम संख्या में लोग दिखाई दिए। इस वजह से ठेली वाले ग्राहकों का इंतजार करते रह गए। बता दें कि शुक्रवार की तरह आज भी जरूरी सामान की दुकानें सुबह सात बजे से दोपहर एक बजे तक खुली रहेंगी।

- देहरादून के मोती बाजार और कालिदास मार्ग पर आज बहुत कम लोग नजर आए। वहीं धारा चौकी में पास बनवाने के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखा गया।  

- देहरादून में सुबह साढ़े चार बजे निरंजनपुर मंडी में भीड़ उमड़ पड़ी। शनिवार से मंडी खुलने का समय भी बदल गया है। अब मंडी देर रात दो बजे से सुबह पांच बजे तक खुली रहेगी।

- सरकार ने बृहस्पतिवार को लॉकडाउन के दौरान जनता को आवश्यक वस्तुओं की खरीद के लिए तय समय में बदलाव किया था। मुख्यमंत्री ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि छह घंटे की राहत दूसरे दिन भी जारी रखी जाए। इस दौरान केवल आवश्यक वस्तुओं की दुकानें ही खोली जाएंगी और चार पहिया निजी वाहन नहीं चलेंगे।

- यह व्यवस्था जारी: चार पहिया वाहन नहीं चलेंगे, दो पहिया वाहनों पर एक व्यक्ति ही सवार होगा, दूध, सब्जी, राशन की दुकानें ही खुलेंगी, अंडा, मीट और चिकन की दुकानें भी खुलेंगी, सब्जी की ठेलियां चल सकेंगी, थोक का बाजार दोपहर दो से चार बजे तक खुलेगा, बैंक दोपहर डेढ़ बजे तक हो सकेगा काम।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed