फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand lockdown latest news: government released link for uttarakhandies who stuck in other state

Lockdown : अन्य राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों की वापसी के लिए जारी हुआ और लिंक और फोन नंबर, यहां करें संपर्क

Thu, 30 Apr 2020 09:02 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Thu, 30 Apr 2020 09:02 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand lockdown latest news: government released link for uttarakhandies who stuck in other state
घर वापसी की प्रक्रिया शुरू होगी - फोटो : amar ujala

अन्य राज्यों में फंसे प्रदेश के छात्रों, पर्यटकों, श्रद्धालुओं और अन्य नागरिकों की घर वापसी हो सकेगी। उत्तराखंड सरकार ने विभिन्न राज्यों में फंसे उत्तराखंड के लोगों के लिए लिंक जारी किया है। इसके साथ ही पुलिस विभाग ने मोबाइल नंबर भी जारी किए हैं। इन मोबाइल नंबर पर भी लोग उत्तराखंड वापस आने के लिए संपर्क कर सकते हैं।

विज्ञापन


इस लिंक पर क्लिक कर अप्लाई किया जा सकता है। इसमें अप्लाई करने वाले का पंजीकरण होगा और घर वापसी की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। 

ये हैं लिंक: https://dsclservices.in/uttarakhand-migrant-registration.php

यहां देखें मोबाइल नंबर:

ऐसे लाए जाएंगे प्रवासी

प्रदेश सरकार दूसरे राज्यों के सहयोग से बसों के रूट तय करेगी। जहां-जहां लोग फंसे होंगे, उन रूटों से होते हुई प्रवासियों को लाया जाएगा। राज्य सहायता केंद्र के नोडल अफसरों ने प्रवासियों की घरवापसी के लिए दूसरे राज्यों के नोडल अफसरों के साथ बसों के प्रबंध, समय, स्थान और संख्या पर बातचीत शुरू कर दी है।

संदिग्ध नहीं आ पाएंगे
राज्य में आने से पहले प्रत्येक प्रवासी का स्वास्थ्य परीक्षण होगा। बुखार व अन्य लक्षण होने पर उन्हें राज्य में आने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राज्य में प्रवेश करने के बाद भी स्वास्थ्य परीक्षण किया जाएगा। जिनमें लक्षण पाए जाएंगे, उन्हें संस्थागत क्वारंटीन किया जाएगा। यही प्रक्रिया राज्य में फंसे बाहरी प्रदेशों के पर्यटकों, मजदूरों और छात्रों के लिए अपनाई जाएगी।

सभी को होना होगा क्वारंटीन
वापस आए सभी प्रवासियों के लिए 14 दिन का होम क्वारंटीन अनिवार्य होगा। राज्य में प्रवेश के बाद प्रवासियों का स्वास्थ्य परीक्षण होगा, जिनमें कोई लक्षण नहीं होंगे, उन्हें भी 14 दिन तक होम क्वारंटीन में रहना होगा।

बसों से ही लाए जाएंगे
कुछ राज्यों ने स्पेशल ट्रेनों से प्रवासियों को लाने की मांग की है। लेकिन राज्य सरकार केंद्र सरकार के दिशा-निर्देश के अनुसार, प्रवासियों को बसों से ही लाएगी। पहले चरण में परिवहन निगम की 500 बसों को भेजने की तैयारी है।

पहले से है हजारों प्रवासियों की जानकारी
राज्य सहायता केंद्र के पास पहले से ही राज्य और बाहर फंसे 35 हजार से अधिक लोगों के बारे में सूचना है। कांग्रेस, अन्य राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों ने भी सरकार को प्रवासियों का नाम व फोन नंबर का ब्योरा सौंपा है। सरकार इन सभी को शामिल करते हुए प्रवासियों से संपर्क साधेगी।

केंद्र सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप राज्य सरकार ने राज्य में और राज्य से बाहर फंसे लोगों को भेजने और राज्य में लाने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी जा रही है। बसों के माध्यम से भेजते समय सोशल डिस्टेंसिंग का कड़ाई से पालन होगा, भले ही कितनी भी बसें क्यों न भेजनी पड़ें।
- उत्पल कुमार सिंह, मुख्य सचिव, उत्तराखंड

विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य सचिव को सौंपी 21000 लोगों की सूची

मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत से बिना मिले लौटे कांग्रेस के प्रतिनिधि मंडल ने आज गुरुवार को मुख्य सचिव से मुलाकात की और उन्हें राज्य से बाहर फंसे 21 हजार लोगों की सूची सौंपी।

उन्होंने बताया कांग्रेस द्वारा तैयार की गई एप के जरिए उन्हें यह जानकारी मिली है। 21 हजार लोगों ने उनसे संपर्क किया है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, जोत सिंह बिष्ट, राजकुमार, विजय सारस्वत सहित आठ लोग इस प्रतिनिधि मंडल में शामिल थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed