फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown latest news: Father dies at home, both boys trapped in Delhi, reached home with the help of MP

Uttarakhand Lockdown: घर में पिता की मौत, दोनों लड़के दिल्ली में फंसे, सांसद की मदद से पहुंचे घर

Sat, 28 Mar 2020 04:43 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, बागेश्वर Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 28 Mar 2020 04:43 PM IST
विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown latest news: Father dies at home, both boys trapped in Delhi, reached home with the help of MP
प्रतीकात्मक तस्वीर

घर में पिता की मौत हो गई। लॉकडाउन के कारण दोनों लड़के दिल्ली से घर वापस नहीं लौट पा रहे थे। ऐसे में सांसद अजय टम्टा मददगार बनकर सामने आए। सांसद ने मृतक के दोनों लड़कों और बहू को घर भेजने में मदद की। शनिवार को घर पहुंचकर पुत्रों ने पिता का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार जिले के गांसी गांव निवासी मानी राम (70) की शुक्रवार शाम करीब 4 बजे मृत्यु हो गई थी। मृतक के दोनों लड़के प्रताप कुमार और गणेश राम दिल्ली में निजी कंपनी में नौकरी थे। परिजनों ने लड़कों को मानी राम का निधन होने की सूचना दी, लेकिन दोनों पुत्रों और उनके साथ रह रही मृतक की बहू कलावती देवी के सामने घर लौटने की समस्या पैदा हो गई।

विज्ञापन

सुबह करीब 11 बजे यह लोग घर पहुंच गए

गांसी की प्रधान प्रीता देवी और जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन अशोक लोहनी ने सांसद अजय टम्टा से संपर्क साधा। मृतक के पुत्रों ने भी सांसद को समस्या बताई। सांसद अजय टम्टा ने दोनों पुत्रों और बहू का गांसी आने के लिए पास बनवाया। दोनों बेटे कार बुककर शुक्रवार देर शाम बागेश्वर के लिए रवाना हुए।

शनिवार को सुबह करीब सवा नौ बजे यह लोग बागेश्वर पहुंचे। जहां जिला रेडक्रास सोसायटी के चेयरमैन अशोक लोहनी उनका पहले से इंतजार कर रहे थे। लोहनी ने इन लोगों की जलपान की व्यवस्था की थी। प्रताप कुमार और गणेश राम ने जलपान करने से इंकार किया।

उनके मुंह से आभार जताने के लिए शब्द नहीं निकल पा रहे थे। उन्होंने थैंस अजय टम्टा कहा और लोहनी का भी आभार जताया। इसके पश्चात यह लोग 50 किमी दूर गांसी के लिए रवाना हुए। सुबह करीब 11 बजे यह लोग घर पहुंच गए थे। स्थानीय श्मशान घाट में अपने पिता का अंतिम संस्कार किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed