फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown: Free 5 kg Rice will distribute to 13 Lakh Ration Card Holders for Three Months

Lockdown Uttarakhand: 13 लाख परिवारों के 62 लाख लोगों को राहत, तीन महीने मुफ्त मिलेगा पांच किलो चावल

Thu, 02 Apr 2020 02:30 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 02 Apr 2020 02:30 AM IST
सार

  • परिवार के प्रत्येक सदस्य को पांच किलो चावल देने की योजना
  • केवल अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले कार्डधारक ही होंगे शामिल

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown: Free 5 kg Rice will distribute to 13 Lakh Ration Card Holders for Three Months
- फोटो : डेमो फोटो

विस्तार

कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण की रोकथाम के लिए लॉकडाउन के चलते लोग परेशान न हों, इसके लिए उत्तराखंड सरकार मुफ्त चावल वितरित करेगी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आने वाले प्रत्येक राशन कार्ड धारक को (अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले) प्रति सदस्य के हिसाब से तीन माह तक मुफ्त में पांच-पांच किलो अतिरिक्त चावल दिया जाएगा। बुधवार को शासन ने इस संबंध में सभी जिलों को आदेश जारी कर दिया है।

विज्ञापन


सचिव खाद्य आपूर्ति सुशील कुमार की ओर से जारी आदेश के अनुसार योजना के तहत राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा योजना के तहत आने वाले प्रदेश के 13 लाख परिवारों में शामिल करीब 62 लाख लोगों को यह लाभ दिया जाना है। सभी को अप्रैल, मई और जून, तीन माह तक प्रति माह पांच किलो चावल निशुल्क दिया जाएगा। मतलब यह कि यदि किसी राशन कार्ड में पांच सदस्य दर्ज हैं, तो उस परिवार को प्रतिमाह 25 किलो चावल मुफ्त में अलग से मिलेगा। 

विज्ञापन

अलग से तैयार होगा डाटा

वहीं, सरकार की ओर से सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत राशन कार्ड धारकों को प्रतिमाह मिलने वाला सस्ता राशन एडवांस में दिया जा रहा है। सचिव ने सभी जिलों को निर्देश दिए हैं कि योजना के तहत आने वाले अंत्योदय एवं प्राथमिकता वाले परिवारों को निशुल्क पांच किलो चावल वितरित करना शुरू कर दिया जाए।

जिन जनपदों में अप्रैल का राशन वितरित कर दिया गया है, वहां भी दिया जाए। योजना के तहत वितरित होने वाले चावल का रिकॉर्ड अलग से तैयार किया जाएगा। जिससे केंद्र से सब्सिडी क्लेम करने में कोई दिक्कत न हो।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed