फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Lockdown : dehradun DM will connect to public from amar ujala FB live on Saturday

Corona : अमर उजाला देहरादून के एफबी पेज पर लाइव जुड़े देहरादून डीएम, कहा- जनता की मदद से नहीं बढ़ रही मरीजों की संख्या

Sat, 25 Apr 2020 10:17 PM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज़ डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: Nirmala Suyal Nirmala Suyal Updated Sat, 25 Apr 2020 10:17 PM IST
सार

  • दोपहर 12 बजे से होगा फेसबुक लाइव, आप भी पूछें सवाल

विज्ञापन
Uttarakhand Lockdown : dehradun DM will connect to public from amar ujala FB live on Saturday
जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव - फोटो : amar ujala

विस्तार

कोरोना वायरस के खिलाफ लॉकडाउन का एक महीना पूरा हो गया। दून के बाशिंदों के लिए भी यह वक्त मुश्किलों भरा जरूर रहा लेकिन उनके सहयोग से जिला प्रशासन भी खुश है। शनिवार को अमर उजाला फेसबुक लाइव में जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव ने कहा कि निश्चित तौर पर पूरा सिस्टम तो चुस्त रहा ही, लेकिन जनता का लॉकडाउन को सहयोग भी इस जंग में अहम रहा है।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि इसी सहयोग के दम पर हम रेड जोन से बाहर निकलेंगे। कोरोना को बिल्कुल अलग तरह की महामारी कहने वाले डॉ. आशीष श्रीवास्तव और उनकी पूरी टीम के लिए इस वक्त दिन और रात के बीच कोई अंतर नहीं है। उन्होंने अमर उजाला फेसबुक लाइव में जनता के सवालों के जवाब देने के साथ ही उन्हें घर में ही सुरक्षित रहने की अपील भी की।

विज्ञापन

80 प्रतिशत मामलों ने बनाया दून को रेड जोन

डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश में कोरोना के 50 प्रतिशत मामले देहरादून के हैं, इनमें भी 80 प्रतिशत नगर निगम क्षेत्र के हैं। ऐसे में जिला प्रशासन के सामने काफी चुनौतियां थी। वजह यह कि हमारी जंग ऐसे वायरस के खिलाफ है, जो दिखता नहीं है। डॉक्टरों के साथ ही पुलिस और प्रशासन की टीम लगी हुई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन के सामने ये थी चुनौतियां

डीएम ने बताया कि प्रशासन के सामने कई चुनौतियां लोगों की जांच और उनका इलाज करना, कंटेनमेंट जोन बनाना, वहीं कोरोना पर नियंत्रण के लिए टीम बनाना भी थीं। जिसमें व्यवस्था बनाने के लिए कंट्रोल रूम बनाकर नंबर जारी किए गए।


वहीं, लेबर और उनके परिवार के लिए रहने, खाने और मनोरंजन की व्यवस्था करना आदि की भी चुनौती थी। लेकिन,सामाजिक संगठनों की मदद से यह काम भी राहत भरा हो गया। एनजीओ के माध्यम से आने वाला राशन व भोजन को पुलिस के जरिये थानों के माध्यम से बंटवाया गया।

अगले दिन बंटने वाले राशन की सूची एक दिन पहले तैयार की गई, ताकि हर जरूरतमंद तक राशन व भोजन पहुंच सके। हालांकि अब प्रशासन गर्मी के मौसम को देखते हुए व्यक्ति के डाइट के हिसाब से राशन देने कीयोजना बना रहा है। इसके लिए सीडीओ को नोडल बनाया गया। पूरी टीम ने बढ़िया काम किया।

बंद रहेंगी शराब की दुकानें

जिलाधिकारी ने कहा कि जिले में शराब की सभी दुकानें बंद रहेंगी। केंद्र या राज्य सरकार के आदेश के बाद ही इस पर निर्णय लिया जाएगा।

प्लानिंग के साथ काम कर रहा प्रशासन

डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन पूरी प्लानिंग के साथ कामकर रहा है। हॉट स्पॉट की निगरानी की जा रही है। 15 मार्च को एफआरआई में पहला तथा 19 मार्च को दो और मामले आने के बाद प्रशासन अलर्ट हो गया, जिसके बाद उसे सील कर दिया गया। उस समय तत्काल लिया गया यह निर्णय काफी महत्वपूर्ण साबित हुआ।

वहीं, आजाद नगर, भगत सिंह कॉलोनी, कारगी ग्रांट बस्ती में मामला आने के बाद उन्हें सील कर दिया गया। टीम ने घर-घर जाकर सर्वे किया। जिसे भी खांसी, जुकाम, बुखार आदि की शिकायत मिली, उनका टेस्ट कराया गया। यही वजह है कि यहां घटनाएं अन्य शहरों की तुलना में काफी कम बढ़ी। अधिकारियों पर काफी जिम्मेदारी है। वह घर-घर जाकर सर्वे कर रहे हैं।

समयसीमा पूरी होने पर कॉलोनियों से हटेगी सील

डीएम ने बताया कि कोरोना संक्रमित मिलने के बाद जिन इलाकों को सील किया गया है। उन्हें समय सीमा पूरी होने के बाद ही खोला जाएगा। पहले 14 दिन तक मामले न आने पर थोड़ी राहत देते हुए ऑरेंज जोन घोषित किया जाता है। जबकि अगले 14 दिन में अगर कोई मामला नहीं आता है तो उसे ग्रीन जोन घोषित कर सील हटा दिया जाता है।

निगम क्षेत्र रेड जोन, छूट देना संभव नहीं

डीएम ने कहा कि नगर निगम क्षेत्र देहरादून और डोईवाला रेड जोन में हैं। ऐसे में यहां छूट देना संभव नहीं है। इसके बावजूद राशन, दूध-दही, मेडिकल स्टोर आदि की दुकानें खुल रही हैं। अभिभावकों को किताबों की होम डिलीवरी की सुविधा दी गई है।

ओवररेटिंग करने वालों पर हो रही कार्रवाई

डीएम डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि प्रशासन की टीम सुबह छह बजे ही फील्ड में निकल रही है। इस दौरान ओवर रेटिंग करने वालों पर कार्रवाई की जा रही है। बताया कि इसे लेकर काफी सख्त कानून है। सब्जियों के रेट मंडी आने पर रोजाना तय किए जाते हैं, प्रशासन ने सामान्य कॉलोनियों और इलाकों में वैन लगा रखी है, जिसके जरिये लोगों को मंडी के रेट पर ही सब्जी उपलब्ध कराई जा रही है। वहीं, अगर कहीं ओवररेटिंग हो रही है तो लोग उसकी शिकायत करें, ताकि ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई हो सके।

रक्तदान के लिए दी जा रही परमिशन

डीएम ने कहा कि इस समय ब्लड बैंकों में ब्लड की कमी है। जो भी संस्था या व्यक्ति रक्तदान करना चाहता है तो वह रेडक्रास के माध्यम से एसडीएम के जरिये परमिशन ले सकते हैं। रक्तदान महादान है, इस समय की जरूरत भी है।

पैरेंट्स से फीस न मांगे स्कूल प्रबंधन

जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण के दौरान लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे में स्कूल प्रबंधन दूसरों के दुख-दर्द को समझे। पैरेंट्स से इस समय फीस न मांगें। तीन-चार स्कूलों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। जीओ का उल्लंघन करने वालों पर एक्शन लिया जाएगा। वहीं, कई स्कूल प्रबंधन द्वारा स्टाफ को भी निकालने की सूचना मिली है। ऐसे स्कूलों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।

फेसबुक पर हजारों ने देखा वीडियो

अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज पर देर शाम तक हजारों लोगों ने जिलाधिकारी डॉ. आशीष कुमार श्रीवास्तव से बातचीत का वीडियो देखा। लाइव स्ट्रीमिंग के दौरान कई लोगों ने अपने सवाल भी पूछे। साथ ही सुझाव भी दिए। इस दौरान ज्यादातर लोगों ने जिला प्रशासन के काम की सराहना की। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन के प्रयासों से ही कोरोना से अब तक लोग बचे हुए हैं।

डीएम की अपील

कोरोना के खिलाफ चल रही जंग में हर व्यक्ति कोरोना वारियर है। ऐसे में आपकी एक छोटी सी गलती बहुत भारी पड़ सकती है। सभी कहते हैं कि उन्हें देश की सेवा करनी है, आप केंद्र और राज्य सरकार की ओर से जारी गाइड लाइन का पालन करते हैं तो वह भी देश सेवा ही है। गाइड लाइन का 100 प्रतिशत पालन करें। छोटे बच्चे अपने बड़ों से लॉकडाउन का पालन करने की अपील करें। कोरोना के खिलाफ चल रही लड़ाई में सक्षम लोगों को जरूरतमंदों की मदद के लिए आगे आना चाहिए।

ऐसे करते हैं कोरोना वारियर्स का चुनाव

जिलाधिकारी ने बताया कि कोराना वारियर्स चुनने के लिए तीन आधार बनाए गए हैं। पहले में हम जमीनी स्तर पर काम करने वाले को चुनते हैं, यह किसी भी क्षेत्र से जुड़ा हो सकता है। वहीं, दूसरे में हम सरकारी विभाग में कोरोना के खिलाफ चल रहे अभियान में बेहतर काम करने वाले अधिकारी व कर्मचारी को चुनते हैं। जबकि तीसरे में हम मुख्यमंत्री राहत कोष में आर्थिक मदद करने वालों को कोरोना वारियर्स बनाते हैं।

आप लाइव देखने के लिए अमर उजाला देहरादून के फेसबुक पेज https://www.facebook.com/AuNewsDehradun/ पर जा सकते हैं। या फिर फेसबुक की सर्च बार में Amar Ujala Dehradun लिखकर भी पेज सर्च कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed