फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   uttarakhand leaders reached delhi

दिल्ली के चुनावी मैदान में पहाड़ के नेताओं की गूंज

Fri, 29 Nov 2013 01:22 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 29 Nov 2013 01:22 PM IST
विज्ञापन
uttarakhand leaders reached delhi

दिल्ली की राजनीतिक पार्टियां भले ही उत्तराखंड से जुड़े लोगों को टिकट देने में हाथ खींच लेती हों लेकिन कांग्रेस-भाजपा के लिए उत्तराखंड के प्रवासी मतदाता खासी अहमियत रखते हैं।

विज्ञापन


सभी बड़े नेता चुनावी समर में
दिल्ली के करीब बीस विधानसभा क्षेत्र ऐसे हैं जहां उत्तराखंड से जुड़े लोग बड़ी संख्या में रहते हैं। चुनाव के अंतिम दौर में उत्तराखंड कांग्रेस-भाजपा के लगभग सभी बड़े नेता चुनावी समर में झोंक दिए गए हैं।
विज्ञापन


उत्तराखंड से जुड़े मतदाता बड़ी संख्या में पूर्वी और उत्तर पूर्वी दिल्ली के इलाकों में रहते हैं। करावल नगर, पटपड़गंज, लक्ष्मीनगर, बाबरपुर, घोंडा, मुस्तफाबाद, बाबरपुर के साथ संगम विहार, आरके पुरम, पालम, बुराड़ी जैसी सीटें खासी अहम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


पढ़ें, अपर सचिव यौन शोषण मामले में पीड़िता को बेल

ऐसे में पहाड़ के अपने नेताओं को बीच पाकर उनका मन पसीज जाए ऐसी रणनीति दोनों ओर से बनाई गई है। दिल्ली में रहने वाले उत्तराखंडी मतदाताओं का मिजाज भांप पाना राजनीतिक पार्टियों के लिए टेढ़ी खीर है।

ऐसा नहीं है कि उत्तराखंडी मतदाताओं का वोट एक तरफा पड़ता है। भाजपा ने पिछले चुनाव में दो विधानसभाओं से उत्तरखंडी उम्मीदवार दिए थे लेकिन करावल नगर से मोहन सिंह बिष्ट ही सफल हुए।

सभी बड़े नेता पहुंचे दिल्ली
मंडावली से दूसरे उम्मीदवर मुरारी सिंह पंवार चुनाव हारे। जबकि करीब एक दर्जन से अधिक जगहों पर उत्तराखंडी मतदाता कांग्रेस के साथ रहा।

इस बार कांग्रेस ने किसी उत्तराखंडी को टिकट नहीं दिया लेकिन केंद्रीय मंत्री हरीश रावत, मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा समेत उत्तराखंड के मंत्री यशपाल आर्य, सुरेन्द्र सिंह नेगी, प्रीतम सिंह, हरक सिंह रावत व दिनेश अग्रवाल आदि दिल्ली में जा डटे हैं।


पढ़ें, कांस्टेबल ने किया जानवर से दुष्कर्म

आम तौर पर भाजपा उत्तराखंड केमतदाताओं को अपने अधिक करीब मानती है लेकिन रिश्तों का धागा मजबूत रहे इसके लिए तीनों पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद खंडूरी, रमेश पोखरियाल निशंक और भगत सिंह कोश्यारी दिल्ली में डेरा डाले हैं।

बची सिंह रावत, प्रदेश अध्यक्ष तीरथ सिंह रावत, अजय भट्ट पूर्वी-और उत्तर पूर्वी दिल्ली केउत्तराखंड पॉकेट्स में सभाएं व जनसम्पर्क कर रहे हैं।

उत्तराखंड प्रदेश भाजपा में मंत्री दीप्ती रावत अपने पति और दिल्ली की पटपटगंज विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार नकुल भारद्वाज के चुनाव की कमान संभाले हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें---

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed