उत्तराखंड: जंगलों में आग की फर्जी खबर वायरल करने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज
- वन क्षेत्राधिकारी मोहन सिंह रावत में साइबर थाने में दर्ज कराया अभियोग
- सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने में अब तक 104 लोगों पर कार्रवाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सोशल मीडिया पर उत्तराखंड के जंगलों में आग की फर्जी खबर प्रसारित करने के आरोप में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस महानिदेशक अपराध अशोक कुमार के आदेश पर जंगलों में आग लगने की झूठी खबर को लेकर साइबर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
मुकदमा वन रेंजर मोहन सिंह रावत ने दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि देश और विदेश की आग के फोटोग्राफ लगाकर सरकार और वन विभाग की छवि को धूमिल करने का प्रयास किया गया है।
डीजी ने बताया कि विवेचना के दौरान दोषियों का पता लगाकर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि लॉकडाउन के दौरान अफवाह फैलाने वालों पर व्यापक स्तर पर कार्रवाई की गई है। प्रदेश में अब तक 104 लोगों पर मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं।
Rumours about Forest Fire in uttarakhand using #uttarakhandwildfire #PrayForUttarakhand are completely false and mischievous.. Uttarakhand police is going to lodge FIR against such rumour mongers@ANI @aajtak @ABPNews @PIBHindi @PIBFactCheck @tsrawatbjp @News18India pic.twitter.com/MAli1ZObxm— Ashok Kumar IPS (@Ashokkumarips) May 27, 2020