फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Landslide youth died after Rock fell from a hill in Dewal and he fell into a ditch

Landslide: देवाल में हादसा, पहाड़ी से अचानक गिरी चट्टान, चपेट में आया व्यक्ति खाई में गिरा, मौके पर मौत

Fri, 16 Aug 2024 06:21 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, देवाल(चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 16 Aug 2024 06:21 PM IST
सार

देवाल- खेता सड़क बंद होने के कारण व्यक्ति बोरागाड़ से अपने घर पैदल जा रहा था। इसी दौरान वह चट्टान गिरने से बोल्डर की चपेट में आ गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Landslide youth died after Rock fell from a hill in Dewal and he fell into a ditch
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)

विस्तार

चमोली जिले में तेलियापाटा गांव में पहाड़ी से गिरी चट्टान की चपेट में आने से एक व्यक्ति खाई में गिर गया। जिससे उसकी मौके पर मौत हो गई।  

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बुधवार को बख्तावर सिंह(44) देवाल बाजार से अपने घर तेलियापाटा जा रहा था। देवाल- खेता सड़क बंद होने के कारण वह बोरागाड़ से अपने घर पैदल गया। वह गांव से कुछ दूरी पर अपनी गौशाला में रहता था। तेलियापाटा गांव से कुछ दूरी में अचानक चटटान से गिरे पत्थर के साथ वह लगभग 75 मीटर खाई में जा गिरा। जब वह घर नहीं पहुंचा तो उसकी खोजबीन शुरू की गई। जिसके बाद उसका शव खाई में मिला।
विज्ञापन


Chamoli News: आकाशीय बिजली गिरने से गई लाइट...फिर पंखे का स्विच खोलते ही युवक को लगा करंट, माैके पर हुई माैत
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने शुक्रवार को उसका अंतिम संस्कार कर दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी व दो बच्चे छोड़कर चला गया। मृतक की 16 साल की बेटी रिया दानू कक्षा 12 और 12 साल का बेटा हर्षित कक्षा नौ में हल्द्वानी में पढ़ता है। ग्राम प्रधान उर्वी दत्त जोशी ने बताया कि मृतक परिवार का एकमात्र कमाने वाला था। उन्होंने जिलाधिकारी से मृतक के परिवार को मुवाजा देने की मांग की।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed