{"_id":"66bef8dc1652a99d930edbaf","slug":"chamoli-news-youth-died-due-to-electric-current-during-fan-switch-on-lightning-in-area-2024-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamoli News: आकाशीय बिजली गिरने से गई लाइट...फिर पंखे का स्विच खोलते ही युवक को लगा करंट, माैके पर हुई माैत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamoli News: आकाशीय बिजली गिरने से गई लाइट...फिर पंखे का स्विच खोलते ही युवक को लगा करंट, माैके पर हुई माैत
Fri, 16 Aug 2024 12:33 PM IST
अलका त्यागी
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोपेश्वर ( चमोली)
Published by: अलका त्यागी
Updated Fri, 16 Aug 2024 12:33 PM IST
सार
Chamoli News: बीती शाम करीब सात बजे क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से लाइट चली गई थी। इसके बाद जब लाइट आई तो युवक ने पंखे का स्विच खोला। तभी उसे जोरदार करंट लगा।
विज्ञापन
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
चमोली के ग्राम कांडई मणखी ब्लॉक नन्दनगर में एक युवक को घर में करंट लग गया। जिससे उसकी माैके पर माैत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि एक दिन पहले क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरी थी, जिससे बोर्ड में शाॅर्ट सर्किट हो गया था। उसी वजह से युवक को करंट लगा है।
विज्ञापन
Rishikesh: एम्स में आज से तीन घंटे ही होगा मरीजों का पंजीकरण, लागू की गई नई व्यवस्था, जानें वजह
विज्ञापन
मृतक के भाई सुरेंद्र कनियाल ने बताया कि बीती शाम करीब सात बजे क्षेत्र में आकाशीय बिजली गिरने से लाइट चली गई थी। इस दाैरान जितेंद्र कनियल।(37) मंगसिरु लाल पंखे का स्विच खोलने गया। जैसे ही उसने बटन दबाया उसे करंट लग गया। जिससे उसकी जान चली गई। परिजन शव को जिला सप्ताल गोपेश्वर लेकर गए। जहां उसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
विज्ञापन