फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Chamoli News ›   Uttarakhand Landslide in Chamoli Math village reaches houses, 24 families in panic

Uttarakhand: चमोली के मठ गांव में हो रहा भूस्खलन मकानों तक पहुंचा, दहशत में 24 परिवार

Fri, 02 Feb 2024 09:11 PM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, पीपलकोटी (चमोली) Published by: अलका त्यागी Updated Fri, 02 Feb 2024 09:11 PM IST
सार

Uttarakhand Landslide News: वर्ष 2023 में तहसील प्रशासन की ओर से भूस्खलन क्षेत्र का कई बार सर्वे किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस है।

विज्ञापन
Uttarakhand Landslide in Chamoli Math village reaches houses, 24 families in panic
चमोली में भूस्खलन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

चमोली के दशोली ब्लॉक के मठ गांव में पहाड़ी से हो रहे भूस्खलन का अभी तक ट्रीटमेंट नहीं हो पाया है। अब यह भूस्खलन मकानों से महज पांच मीटर की दूरी तक पहुंच गया है, जिससे ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।

विज्ञापन


भूस्खलन की जद में करीब 24 आवासीय भवन आ रहे हैं। गांव में वर्ष 2010 में भूस्खलन शुरू हुआ था जो वर्ष 2023 में बढ़ गया। तब प्रशासन की ओर से भूस्खलन का निरीक्षण कर इसके ट्रीटमेंट के लिए टीएचडीसी को जिम्मेदारी सौंपी गई थी, लेकिन अभी तक यहांं भूस्खलन क्षेत्र में काम शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन


PHOTOS: बुला रहीं औली की खूबसूरत वादियां...चारों तरफ बर्फ ही बर्फ, स्कीइंग का शौक है तो बस चले आइए...

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभावित तारेंद्र सिंह, डबल सिंह, आनंद सिंह, पुष्कर सिंह और बलवंत सिंह का कहना है कि अब भूस्खलन मकानों तक पहुंच गया है। वर्ष 2023 में तहसील प्रशासन की ओर से भूस्खलन क्षेत्र का कई बार सर्वे किया गया, लेकिन स्थिति जस की तस है। मठ-झड़ेता के ग्राम प्रधान संजय राणा का कहना है कि भूस्खलन का स्थायी ट्रीटमेंट बेहद जरूरी है।

कहा, मठ गांव में लगभग 50 परिवार निवास करते हैं, जिसमें से करीब 24 परिवारों के मकान खतरे की जद में आ गए हैं। वहीं, डीएम हिमांशु खुराना का कहना है कि मठ गांव के भूस्खलन एरिया का ट्रीटमेंट टीएचडीसी की ओर से किया जाना है। यह कार्य टीएचडीसी स्तर पर ही लंबित है। इसे दिखवाया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed