{"_id":"5b5205914f1c1b49748b5eb7","slug":"uttarakhand-lakshya-sen-in-jakarta-indonesia-asian-championship-semi-final","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड के लक्ष्य सेन एशियन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड के लक्ष्य सेन एशियन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में पहुंचे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 20 Jul 2018 09:24 PM IST
विज्ञापन
लक्ष्य सेन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड के लक्ष्य सेन ने जकार्ता इंडोनेशिया में चल रही एशियन बैडमिंटन चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली है। क्वार्टर फाइनल मुकाबले में लक्ष्य ने प्रतियोगिता के नंबर दो सीड चीन के ली सिफोंग को सीधे सेटों में शिकस्त दी।
विज्ञापन
14 से 22 जुलाई तक खेली जाने वाली प्रतियोगिता के एकल वर्ग में लक्ष्य सेन को पहले मुकाबले में बाई मिल गई। इसके बाद उन्होंने दोनों मुकाबले जीतकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन
दूसरे मुकाबले में लक्ष्य ने कोरिया के ह्यूकोंग जिंग किम को सीधे सेटों में 21-13 और 21-11 से शिकस्त दी। तीसरे मुकाबले में लक्ष्य ने जापान के रिको हितानो को 21-6,18-21 और 21-15 से हराकर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह पक्की की। शुक्रवार को हुए क्वार्टर फाइनल में उन्होंने चीन के ली सिफोंग को 21-14 और 21-12 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई।
विज्ञापन