फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Kotdwar News Tiger reached construction site of Amrit Sarovar Panic in workers

Kotdwar: अमृत सरोवर के निर्माण स्थल में पहुंचा बाघ, श्रमिकों में मची अफरा-तफरी, भगाने के लिए फेंके पत्थर

Thu, 01 Jun 2023 12:23 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार
संवाद न्यूज एजेंसी, कोटद्वार Published by: अलका त्यागी Updated Thu, 01 Jun 2023 12:23 AM IST
सार

इन दिनों मेलधार गांव के डुंगरियाल तोक में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे के करीब बाघ निर्माण स्थल में पहुंच गया।

विज्ञापन
Uttarakhand Kotdwar News Tiger reached construction site of Amrit Sarovar Panic in workers
कोटद्वार में बाघ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोटद्वार के रिखणीखाल ब्लॉक के बाघ प्रभावित गांव मेलधार के डुंगरियाल तोक में अमृत सरोवर निर्माण स्थल में बाघ धमक गया। इस दौरान निर्माण कार्य में जुटे श्रमिकों में अफरा-तफरी मच गई। उन्होंने बाघ को भगाने के लिए पत्थर फेंके, लेकिन वह झाड़ियों में ही दुबका रहा। ग्राम प्रधान की ओर से इसकी सूचना वन कर्मियों को दे दी गई है।

विज्ञापन


रिखणीखाल ब्लॉक के ग्राम पंचायत मेलधार के प्रधान खुशेंद्र सिंह ने बताया कि इन दिनों मेलधार गांव के डुंगरियाल तोक में अमृत सरोवर का निर्माण कार्य चल रहा है। बुधवार दोपहर 2:30 बजे के करीब बाघ निर्माण स्थल में पहुंच गया।
विज्ञापन


Uttarakhand: शिकारियों के फंदे में फंसी बाघिन के मामले में होगी उच्च स्तरीय जांच, मामले की रिपोर्ट तलब

विज्ञापन
विज्ञापन

झाड़ियों में दुबका रहा बाघ

श्रमिकों ने शोर मचाया, जिस पर बाघ पास में ही झाड़ियों में दुबक गया। श्रमिकों ने बाघ को भगाने के लिए पत्थर भी फेंके, लेकिन वह झाड़ियों से हिला तक नहीं। इस दौरान करीब एक घंटे निर्माण कार्य बाधित रहा। उन्होंने बताया कि इस संबंध में दीवा रेंज अधिकारी को सूचना दे दी गई है।

गढ़वाल वन प्रभाग के दीवा रेंज अधिकारी महेंद्र सिंह रावत ने बताया कि मेलधार गांव में बाघ दिखने की सूचना मिली है। वन कर्मियों को मौके पर भेजा गया है। बृहस्पतिवार को वह स्वयं भी गांव पहुंचकर घटना ग्रामीणों से घटना की जानकारी लेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed