{"_id":"69668dab4883955b32091000","slug":"uttarakhand-kashipur-farmer-suicide-case-cm-dhami-said-no-culprit-will-be-spared-2026-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Uttarakhand: काशीपुर के किसान की आत्महत्या मामला, सीएम धामी बोले-किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Uttarakhand: काशीपुर के किसान की आत्महत्या मामला, सीएम धामी बोले-किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा
Tue, 13 Jan 2026 11:57 PM IST
अलका त्यागी
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: अलका त्यागी
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:57 PM IST
सार
मुख्यमंत्री ने स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया।
विज्ञापन
सीएम धामी
- फोटो : सूचना
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किसान सुखवंत सिंह के आत्महत्या करने मामले में परिजनों को न्याय का भरोसा दिलाया। कहा कि, इस मामले की जांच में किसी भी स्तर पर कोई कोताही नहीं बरती जाएगी। सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ पीड़ित परिवार के साथ है। इस घटना के लिए किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने स्व. सुखवंत सिंह के भाई परविंदर सिंह से दूरभाष पर वार्ता कर संवेदनाएं व्यक्त करते हुए परिजनों को ढांढस बंधाया। मुख्यमंत्री ने दिवंगत सुखवंत सिंह के पिता एवं अन्य परिजनों की मौजूदगी में उनके भाई के साथ दूरभाष पर बातचीत में कहा, इस दुखद घटना की भरपाई तो संभव नहीं है, लेकिन सरकार इस मामले में दोषी लोगों को कानूनी रूप से सख्त से सजा दिलवाने के लिए प्रतिबद्ध है।
विज्ञापन
Dehradun: मंत्री आर्या पर टिप्पणी के खिलाफ एसएसपी को शिकायत, गोदियाल पर एफआईआर दर्ज करने की मांग
विज्ञापन
सीएम ने कहा इस मामले की जानकारी मिलते ही तत्काल उच्चाधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश देने के साथ ही कुमाऊं कमिश्नर को मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए गए। मुख्यमंत्री ने परिवार को हर कीमत पर इंसाफ का भरोसा दिलाया। कहा, प्रदेश में कोई भी घटना होने पर सरकार ने तत्परता व प्रतिबद्धता से कार्रवाई सुनिश्चित कर पीड़ितों के न्याय दिलाने का काम किया है। सीएम ने जल्दी ही पीड़ित परिवार से मिलने की बात कही।