{"_id":"625ba78efc52cd5de11f4c15","slug":"uttarakhand-karan-mahara-will-take-over-the-command-of-congress-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: माहरा आज संभालेंगे कांग्रेस की कमान, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए भव्य समारोह आयोजित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: माहरा आज संभालेंगे कांग्रेस की कमान, प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए भव्य समारोह आयोजित
Sun, 17 Apr 2022 11:12 AM IST
रेनू सकलानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
Published by: रेनू सकलानी
Updated Sun, 17 Apr 2022 11:12 AM IST
सार
कांग्रेस को विधिवत रूप से आज अपना सेनापति मिल जाएगा। माहरा आज प्रदेश कांग्रेस की कमान संभालेंगे। पदभार ग्रहण करने से पहले शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की थी।
विज्ञापन
करन माहरा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रदेश कांग्रेस कमेटी को आज अपना नया सेनापति मिला जाएगा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा विधिवत रूप से रविवार को पदभार ग्रहण करेंगे। प्रदेश अध्यक्ष के स्वागत के लिए कांग्रेस कार्यालय, राजीव भवन में भव्य स्वागत समारोह आयोजित किया जाएगा। इस दौरान प्रदेशभर से कांग्रेस कार्यकर्ता कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
विज्ञापन
कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में पार्टी के विधायकों, पूर्व विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला व शहर कांग्रेस अध्यक्षों से दूरभाष पर वार्ता कर उनके क्षेत्र से कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले कार्यकर्ताओं की जानकारी ली गई। बैठक में प्रदेशभर से आने वाले लोगों की व्यवस्था एवं कार्यक्रम की तैयारी पर विचार-विमर्श किया गया।
विज्ञापन
निवर्तमान महामंत्री संगठन विजय सारस्वत ने कहा कि नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा का पदभार ग्रहण कार्यक्रम अभूतपूर्व होगा। इस दौरान प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, सहप्रभारी राजेश धर्माणी, राष्ट्रीय सचिव काजी निजामुद्दीन, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी, आदि विशेष तौर पर मौजूद रहेेंगे। बैठक में पूर्व मंत्री अजय सिंह, पीके अग्रवाल, डॉ. जसविंदर सिंह गोगी, महानगर अध्यक्ष लालचंद शर्मा, गरिमा दसौनी, डॉ. प्रतिमा सिंह, नेता प्रतिपक्ष नगर निगम डॉ. विजेन्द्र पाल, विजयपाल रावत, नवनीत सती, विनीत भट्ट, कपिल भाटिया, रॉबिन त्यागी, पुष्कर सारस्वत आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें...सहूलियत: अब हर व्यक्ति की बनेगी डिजिटल हेल्थ आईडी, गर्भवती महिलाओं को ये बड़ी सुविधा देने जा रही सरकार, पढ़िए
वरिष्ठ नेताओं से मिले माहरा
पदभार ग्रहण करने से पहले शनिवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं से उनके घर पहुंचकर मुलाकात की। इसके साथ ही उन्होंने भावी रणनीति के साथ आगामी कार्यक्रमों के बारे में उनसे राय मशवरा किया। माहरा नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, निवर्तमान नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल आदि के घर जाकर व्यक्तिगत रूप से उन्हें मिले।