फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Ayushman card: Digital health ID of every person will be created, pregnant women will get facility,

सहूलियत: अब हर व्यक्ति की बनेगी डिजिटल हेल्थ आईडी, गर्भवती महिलाओं को ये बड़ी सुविधा देने जा रही सरकार, पढ़िए 

Sun, 17 Apr 2022 10:04 AM IST
रेनू सकलानी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, देहरादून Published by: रेनू सकलानी Updated Sun, 17 Apr 2022 10:04 AM IST
सार

प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों, नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में 18 अप्रैल से बड़े स्तर पर स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जाएंगे। 18 अप्रैल को मेलों का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर ब्लॉक से करेंगे। 

विज्ञापन
Ayushman card: Digital health ID of every person will be created, pregnant women will get facility,
धन सिंह रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश में हर व्यक्ति की डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। जिसमें व्यक्ति की गैर संचारी रोग मधुमेह, उच्च रक्तचाप, कैंसर समेत अन्य बीमारियों की स्क्रीनिंग के बाद पूरा विवरण सुरक्षित रखा जाएगा। प्रदेश के प्रत्येक ब्लाक में 18 से 22 अप्रैल तक आयोजित होने वाले 110 स्वास्थ्य मेलों में डिजिटल हेल्थ आईडी और आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। 

विज्ञापन


स्वास्थ्य निदेशालय में प्रेसवार्ता के दौरान स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि प्रदेश के सभी 95 ब्लॉकों, नगर निगम एवं नगर पालिकाओं में 18 अप्रैल से बड़े स्तर पर स्वास्थ्य मेले आयोजित किए जाएंगे। स्वास्थ्य मेलों के सफल आयोजन के लिए हर जिले के डीएम और सीएमओ को उत्तरदायी बनाया गया है। 18 अप्रैल को मेलों का शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रायपुर ब्लॉक से करेंगे।
विज्ञापन

 
स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि आमजन को उनके घर के नजदीक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए केंद्र सरकार के सहयोग से आयुष्मान भारत योजना में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर के नाम से अहम योजना चलाई जा रही है। इस योजना की चौथी वर्षगांठ पर इन केंद्रों पर टेली कंसलटेशन के माध्यम से आमजन तक स्वास्थ्य सेवाएं एवं परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

अमृत महोत्सव के बैनर तले योग एवं आरोग्य सत्रों का आयोजन

मंत्री ने कहा कि 17 अप्रैल को इन केंद्रों पर आजादी का अमृत महोत्सव के बैनर तले योग एवं आरोग्य सत्रों का आयोजन किया जाएगा। जिसमें आमजन के स्वास्थ्य को आरोग्य बनाए रखने के लिए योग का महत्व बताया जाएगा। मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1464 हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित किए जा रहे हैं। जिसमें से 1031 उपकेंद्र, 38 शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र एवं 395 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर संचालित है। मंत्री ने कहा कि मेले में संबंधित क्षेत्र के सांसद, विधायक, जिला पंचायत अध्यक्ष एवं अन्य जन प्रतिनिधियों की सहभागिता प्राप्त कर उनके माध्यम से इसका शुभारंभ किया जाएगा। 

गर्भवती महिलाओं को सड़क तक लाने के लिए दी डेढ़ हजार डंडी कंडी 

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि जिन स्थानों पर सड़क नहीं है, वहां गर्भवती महिलाओं एवं मरीजों को सड़क तक लाने के लिए डेढ़ हजार डंडी, कंडी दी गई हैं। जो लोग मरीजों को इस पर लेकर आते हैं उसका पैसा स्वास्थ्य विभाग की ओर से दिया जा रहा है।

 

ये भी पढ़ें...रुड़की : हनुमान जन्मोत्सव के जुलूस पर पथराव, जमकर बवाल, गांव में तनाव के बाद पुलिसबल तैनात
 

अस्पतालों में चार महीने के भीतर मिलेगी हर तरह की स्वास्थ्य सुविधा 

स्वास्थ्य मंत्री डा. धन सिंह रावत ने कहा कि प्रदेश के जिला एवं उप जिला अस्पतालों में चार महीने के भीतर हर तरह की स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेेंगी। प्रदेश सरकार इसके लिए वचनबद्ध है। इसके बाद इन अस्पतालों से मरीजों को रेफर नहीं किया जाएगा। स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर करने के लिए दो दिन का चिंतन शिविर भी आयोजित किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed