फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand: Joint exercise of India Uzbekistan Army forces to be held from February 20

Uttarakhand: भारत-उज्बेकिस्तान की सेनाओं का संयुक्त सैन्य अभ्यास आज से, 90 जवान करेंगे प्रतिभाग

Mon, 20 Feb 2023 06:22 AM IST
अलका त्यागी संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, पिथौरागढ़ Published by: अलका त्यागी Updated Mon, 20 Feb 2023 06:22 AM IST
सार

इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां पहाड़ी, ग्रामीण या फिर शहरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने का अभ्यास करेंगी।

विज्ञापन
Uttarakhand: Joint exercise of India Uzbekistan Army forces to be held from February 20
संयुक्त युद्धाभ्यास - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर

विस्तार

भारतीय और उज्बेकिस्तान की सेनाओं के बीच द्विवार्षिक प्रशिक्षण अभ्यास डस्टलिक-2023 का चौथा संस्करण आज से पांच मार्च तक पिथौरागढ़ में आयोजित किया जाएगा। इस संयुक्त अभ्यास में भारतीय दल का प्रतिनिधित्व पश्चिमी कमान की 14वीं बटालियन द गढ़वाल राइफल्स करेगी, जबकि उज्बेकिस्तान सेना का प्रतिनिधित्व उज्बेकिस्तान सेना के उत्तर पश्चिमी सैन्य जिले के सैनिक करेंगे। इस संयुक्त युद्धाभ्यास का उद्देश्य सैन्य क्षमता को बढ़ाना है। 

विज्ञापन


संयुक्त सैन्य अभ्यास (दस्तलिक) 20 फरवरी से पिथौरागढ़ सैन्य क्षेत्र में शुरू होगा जो पांच मार्च तक चलेगा। इसमें दोनों देशों के 45-45 जवान प्रतिभाग करेंगे। सेना से मिली जानकारी के अनुसार इस संयुक्त सैन्य अभ्यास के दौरान दोनों देशों के सैनिक अपने-अपने कौशल और अनुभव को साझा करेंगे। दोनों देशों की सैन्य टुकड़ियां पहाड़ी, ग्रामीण या फिर शहरी क्षेत्र में आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने का अभ्यास करेंगी।
विज्ञापन


इस संयुक्त अभ्यास से दोनों देशों के सैन्य संबंधों को मजबूती मिलेगी। बताया जा रहा है कि इसमें दोनों देशों के 90 जवान शामिल होंगे। इससे पहले वर्ष 2019 में पिथौरागढ़ में भारत और कजाकिस्तान का जबकि वर्ष 2021 में भारत और नेपाल की सेना के जवानों का संयुक्त सैन्य अभ्यास हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed